scriptट्रेंचिंग ग्राउण्ड शिफ्ट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, वाहन रोके | Congress Protest on demand for shift of trenching ground in kota | Patrika News

ट्रेंचिंग ग्राउण्ड शिफ्ट करने की मांग को लेकर प्रदर्शन, वाहन रोके

locationकोटाPublished: Oct 16, 2019 08:48:17 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

निगम उपायुक्त की समझाइश पर शांत हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

Congress Protest on demand for shift of trenching ground in kota

Congress Protest on demand for shift of trenching ground in kota

कोटा. एनजीटी के आदेश के बावजूद राजनीति दखल के कारण अभी नांता क्षेत्र स्थित ट्रेंचिंग ग्राउण्ड शिफ्ट नहीं हो पाया है। यहां कचरे के कारण क्षेत्र के लोगों को खासी परेशानी होती है।

इसे दूर शिफ्ट करने की मांग को लेकर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नांता चौराहे पर प्रदर्शन करते हुए कचरा परिवहन के वाहनों को रोक दिया। इससे जाम की स्थिति हो गई। सूचना पर पुलिस और निगम उपायुक्त ममता तिवारी ने मौेके पर पहुंचकर समझाइश की।

यह भी पढ़ें

निराश्रितों को प्रशासन ने दिखाई सुपर 30 मूवी, अपनेपन का अहसास

ब्लॉक अध्यक्ष राजीव आचार्य के नेतृत्व में कार्यकर्ता नांता चौराहे पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करने लगे। आचार्य ने बताया कि ट्रेंचिंग ग्राउण्ड के आस-पास कई लोगों को कैंसर और दमे जैसी गंभीर बीमारियां हो रही हैं।
यह भी पढ़ें

सरकार क्या बदली, स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट भी बदल गए



सांस लेने तक में दिक्कत आ रही है। प्रदर्शन में संगठन महामंत्री श्याम मीना, लटूर सैनी, लेखराज सैनी आदि मौजूद थे। गौरतलब है कि जिला प्रशासन ने ट्रेंचिंग ग्राउण्ड लाडपरा विधानसभा क्षेत्र में शिफ्ट करने का निर्णय कर लिया था, लेकिन विधायक कल्पना देवी की आपत्ति से मामला अटक गया।

ट्रेंडिंग वीडियो