scriptधारीवाल की पहल पर कांग्रेस कार्यकर्ता मदद में जुटे | congress volunteer helping people in lock down | Patrika News

धारीवाल की पहल पर कांग्रेस कार्यकर्ता मदद में जुटे

locationकोटाPublished: Mar 28, 2020 05:22:46 am

Submitted by:

Deepak Sharma

कार्यकर्ता घर-घर जाकर भोजन के पैकिट उपलब्ध करा रहे हैं।

धारीवाल की पहल पर कांग्रेस कार्यकर्ता मदद में जुटे

धारीवाल की पहल पर कांग्रेस कार्यकर्ता मदद में जुटे

कोटा. स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल के आह्वान पर लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन उपलब्ध कराने में कांग्रेस कार्यकर्ता जुट गए हैं। कार्यकर्ता घर-घर जाकर भोजन के पैकिट उपलब्ध करा रहे हैं।

दिहाड़ी मजदूरों के राशन पैकेट के लिए एलन ने दिए 12.5 लाख रुपए

हाड़ौती विकास मोर्चा के संभाग अध्यक्ष राजेंद्र सांखला के नेतृत्व में कार्यकर्ता जरूरतमंद व्यक्तियों, दिहाड़ी मजदूरों व मरीजों के तीमारदारों को पैकेट बांट रहे हैं। भोजन वितरण में समाजसेवी अमित धारीवाल का भी सहयोग रहा। सांखला ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए पीडब्ल्यूडी ऑफिस के नजदीक हजार पैकेट भोजन के तैयार करवाए। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अनिल सुवालका की अगुवाई में नदी पार क्षेत्र के सभी वार्डों में जरूरतमंद लोगों को एक हजार भोजन के पैकेट उपलब्ध करवाए। हजीरा बस्ती धर्मशाला, लाल बुर्ज क्षेत्र में शहर अध्यक्ष रविन्द्र त्यागी, अमित धारीवाल और ब्लॉक अध्यक्ष संदीप भाटिया ने भोजन के पैकेट बांटे।
राजस्थान-मप्र सीमाएं सील, फिर भी चोरी-छिपे आ रहे हैं लोग

पूर्व पार्षद ईश्वर गंभीर ने बताया कि आईएल चौराहे पर एक रेस्टोरेंस से झालावाड़ रोड के जितने भी निजी अस्पतालों में भर्ती मरीजों के तीमारदारों को तथा जरूरतमंदों को शनिवार से सुबह 9 से रात 10 बजे जन सहयोग से भोजन उपलब्ध करवाया जाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो