scriptपथराव के बाद सांगोद में मचा बवाल, पुलिस ने बरसाई लाठियां, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान | Congress workers Throw stones by gaurav yatra in kota | Patrika News

पथराव के बाद सांगोद में मचा बवाल, पुलिस ने बरसाई लाठियां, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान

locationकोटाPublished: Aug 28, 2018 09:18:55 am

Submitted by:

​Zuber Khan

सांगोद विधायक हीरालाल नागर की विकास यात्रा सोमवार रात करीब 9.30 बजे पूर्व मंत्री भरतसिंह के गांव कुंदनपुर पहुंची। यात्रा के पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया।

rajasthan Gaurav Yatra

मुख्यमंत्री वसुंधरा की सभा पर पथराव के बाद सांगोद में मचा बवाल, पुलिस ने बरसाई लाठियां, चप्पे-चप्पे पर तैनात जवान

कुंदनपुर (सांगोद). सांगोद विधायक हीरालाल नागर की विकास यात्रा सोमवार रात करीब 9.30 बजे पूर्व मंत्री भरतसिंह के गांव कुंदनपुर पहुंची। यात्रा के पहुंचते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने यात्रा पर पथराव कर दिया। इससे हड़कम्प मच गया। इस दौरान भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता आमने-सामने हो गए। पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए लाठियां फटकारते हुए कार्यकर्ताओं को खदेड़ दिया। बाद में विधायक ने पुलिस पहरे में यात्रा निकाली और सभा को सम्बोधित किया।
यह भी पढ़ें

मल्टीपरपज स्कूल में बनेगा ऑडिटोरियम, 24 घंटे मिलेगा पानी

विधायक की यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होकर रात करीब 9.30 बजे कुंदनपुर पहुंची। यहां पेट्रोल पम्प के पास कांग्रेस कार्यकर्ता पहले से एकत्र थे। उन्होंने यात्रा में आगे चल रहे वाहनों पर पथराव शुरू कर दिया। इससे कुछेक कार्यकर्ताओं के चोटें आई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झण्डे भी दिखाए। हालांकि विधायक काफिले में पीछे थे। इससे भाजपा कार्यकर्ता भी आक्रोशित हो गए और दोनों तरफ से नारेबाजी शुरू हो गई। टकराव की नौबत आ गई। एएसपी की अगुवाई में पुलिस ने कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। देर रात तक मामला दर्ज नहीं किया गया था। विरोध के बीच विधायक नागर ने यहां विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया तथा ग्रामीणों को सम्बोधित किया। उधर पूर्व मंत्री भरतसिंह ने इस मामले में कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।
यह भी पढ़ें

कोटा डेयरी का कारनामा: अन्य की सरेण्डर की एनओसी पर दे दिया चहेते को बूथ

चप्पे-चप्पे पर पुलिस
यात्रा के विरोध के मद्देनजर सुबह से ही पुलिस एवं प्रशासन सतर्क था। गांवों में भी यात्रा पुलिस की निगरानी में निकली। कोटा ग्रामीण एडिशनल एसपी गोपाल सिंह कानावत, एसडीएम कमल कुमार मीणा समेत जिले के कई थानों के अधिकारी समेत बड़ी संख्या में पुलिस के जवान यहां तैनात रहे। शाम को यात्रा के कुंदनपुर पहुंचने से पहले ही पूरा कस्बा छावनी में तब्दील हो गया।
यह भी पढ़ें

बन ठनकर एसी में सफर करता, चोरी कर भाग जाता


पहले भी हो चुका विरोध

बीते साढ़े चार सालों में यह तीसरी बार है जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में भाजपा के लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों का विरोध किया। इससे पहले यहां अस्पताल भवन के लोकार्पण में मंत्री कालीचरण सराफ के कार्यक्रम का भी विरोध हुआ था। इससे पहले पालकिया में खेळ निर्माण को लेकर भी कांग्रेस ने विधायक के कार्यक्रमों का विरोध किया।
यह भी पढ़ें

राजस्थान के इस शहर में कांग्रेस उतरी सड़को पर, इस मांग के पूरा नहीं होने पर दी आंदोलन जारी रखने की चेतावनी

भाजपा शासन में क्षेत्र में हो रहा विकास कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पच नहीं रहा। क्षेत्र में इतने विकास कार्य पूर्व मंत्री के कार्यकाल में भी नहीं हुए। मुद्दे तो उनकेपास कुछ रहे नहीं। ऐसे में विकास कार्यों का विरोध करवाकर लोगों को गुमराह किया जा रहा है। शांतिपूर्ण कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया पथराव निंदनीय है।
हीरालाल नागर, विधायक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो