कोटा

राहत : पहली बार एक्टिव केस 100 से कम

सिर्फ 5 पॉजिटिव आए

कोटाJun 13, 2021 / 10:10 pm

shailendra tiwari

राहत : पहली बार एक्टिव केस 100 से कम

कोटा. जिले में कोरोना के केस फिर बढ़े हैं। बीते चार दिनों से एक-दो केस ही आ रहे थे, लेकिन रविवार को सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, 1825 सैम्पल में से 5 केस आए। हालांकि सरकारी रिपोर्ट में कोई मौत नहीं बताई गई है। पहली बार जिले में एक्टिव केस 100 से नीचे आए हैं। 85 एक्टिव केस बचे हैं।

इधर, कोविड अस्पताल की बात करें तो अस्पताल में कुल 123 मरीज भर्ती हैं। ऑक्सीजन पर 123 ही हैं। 23 मरीज एनआईवी पर है। 2 मरीज वेन्टिलेटर पर हैं। अस्पताल में 5 मरीजों की मौत हुई है। आईसीयू में 59 मरीज भर्ती है।
13 दिन में 141 केस
जून के 13 दिनों में मरीजों के ठीक होने की रफ्तार में तेजी आई है। औसत रोज 131 मरीज रिकवर्ड हुए हैं, जबकि इन 13 दिनों में केवल 141 नए संक्रमित मिले हैं। जिले में रिकवरी दर भी 99 प्रतिशत के पार पहुंच चुकी है। राहत की बात यह है कि 29 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। इससे चिकित्सा विभाग ने राहत की सांस ली।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.