कोटा

बालाकुंड में कोरोना का विस्फोट, मिले 11 पॉजिटिव

कोटा. शहर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक साथ 22 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें बालाकुंड से 11 पॉजिटिव शामिल है।
 
 

कोटाJul 12, 2020 / 10:59 pm

Abhishek Gupta

बालाकुंड में कोरोना का विस्फोट, मिले 11 पॉजिटिव

कोटा. शहर में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। शनिवार को एक साथ 22 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमें बालाकुंड से 11 पॉजिटिव शामिल है। इनमें आर्मी केंट का जवान, अहमदाबाद से आया इंजीनियर, यूपी व बिहार से आए कोचिंग विद्यार्थी, किराना व्यापारी, मैंस पार्लर शामिल है। इसके अलावा बालाकुंड में ऑटो ड्राइवर के परिवार के साथ पड़ोसी भी संक्रमित मिले। अब तक कोरोना पॉजिटिव के कुल केस 804 हो गए है।
बालाकुंड में रविवार को कोरोना का विस्फ ोट हुआ है। एक ऑटो ड्राइवर के पॉजिटिव आने के बाद पड़ौस के कई अन्य लोग भी संक्रमित हुए है। ऑटो ड्राइवर के साथ उसकी दादी और मां भी पॉजिटिव आई है। उसके सामने वाले मकान में भी उसके ताऊ और बहन भी पॉजिटिव आई है। पड़ौस में भी दो जने पॉजिटिव मिले है। एक बेटा अपनी मां को ढोकने के लिए गांव लेकर गया था। लौटा तो उनकी मां की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। किशोरपुरा में आया पॉजिटिव युवक बालाकुंड निवासी है। वह घर पर जा रहा था। रास्ते में टीम सेम्पलिंग ले रही थी। पुलिस ने उसे रोक उसके भी सेम्पल दिलवा दिए। वह पॉजिटिव आ गया। पहले उसकी चाची भी पॉजिटिव मिली थी।
अहमदाबाद से आया इंजीनियर पॉजिटिव
तलवंडी निवासी 45 वर्षीय युवक अहमदाबाद में सेंट्रल ग्राउंड वाटर बोर्ड डिवीजन के एक्जीक्यूटिव विंग में असिस्टेंट इंजीनियर हैं। शनिवार को गुजरात संपर्क क्रांति से अहमदाबाद से कोटा पहुंचे। वहां से ऑटो से अपने घर तलवंडी पहुंचे। वहीं, आर्मी केंट का जवान 26 जून को जनशताब्दी ट्रेन से तेलागांना से लौटा है।
———
बिहार व मेरठ से कोटा आए छात्र पॉजिटिव
महावीर नगर थर्ड निवासी किराएदार एक कोचिंग छात्रा भी पॉजिटिव आई है। वह मेरठ की रहने वाली है। लॉकडाउन के कारण वह अपने घर मेरठ चली गई थी, शुक्रवार को गोल्डन टेम्पल के बी-1 में यात्रा करके दोपहर 2.30 बजे कोटा पहुंची थी। वह मेडिकल की तैयारी कर रही है। वहीं, बिहार दरभंगा से आया 22 वर्षीय छात्र नयानोहरा में रहता है। वह मेडिकल की तैयारी कर रहा है। वह एक रेजीडेंटसी में रहता है। पढ़ाई के लिए वापस अवध एक्सप्रेस से कोटा आया। वहीं अमृत विहार निवासी 31 वर्षीय युवक की महालक्ष्मी एन्क्लेव मल्टी में सेलून की शॉप है।
फैंसी स्टोर संचालिका पॉजिटिव
कंसुआ निवासी 38 वर्षीय महिला फैंसी स्टोर संचालक है। 15 दिन पूर्व कीमौथेरेफ ी करवाने के लिए बड़ोदरा गई थी। शुक्रवार को वापस कोटा पहुंची। महिला का पति फू्रटस की सप्लाई करता है।
खातौली निवासी मरीज जयपुर में आया पॉजिटिव
जिले के खातौली निवासी 71 वर्षीय बुजुर्ग भी कोरोना पॉजिटिव आया है। वह गुमानपुरा-चौपाटी रोड पर एक मकान में किराए से रह रहे है। 28 जून को इनका बेटा इन्हें खातौली छोड़कर आ गया। 8 जुलाई को बुखार आया, फि र घबराहट होने पर शुगर चेक करवाई तो बढ़ी हुई आई। उन्हें निजी चिकित्सक को दिखवाया। उन्होंने निजी अस्पताल रैफर किया, लेकिन परिजन मरीज को जयपुर ले गए। वहां एसएमएस में कोविड की जांच करवाई तो पॉजिटिव आई।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.