script

Corona: हाड़ौती में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

locationकोटाPublished: Jan 14, 2022 09:36:41 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

हाड़ौती अंचल में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रोजाना बड़ी संख्या में नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इससे चिंता बढ़ती जा रही है। कोटा में शुक्रवार को 348 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या 2706 पर पहुंच गई है। राहत भरी बात यह है कि 58 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। नए अस्पताल में 7 नए मरीज भर्ती हुए हैं। अस्पताल में 8 मरीज ऑक्सीजन पर और 1 मरीज वेन्टिलेटर पर है।

Corona: हाड़ौती में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

Corona: हाड़ौती में बढ़ रहा कोरोना संक्रमण

कोटा. Corona: हाड़ौती अंचल में कोरोना की रफ्तार बढ़ती जा रही है। रोजाना बड़ी संख्या में नए संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इससे चिंता बढ़ती जा रही है। कोटा में शुक्रवार को 348 नए संक्रमित मरीज मिले हैं। इससे एक्टिव केस की संख्या 2706 पर पहुंच गई है। राहत भरी बात यह है कि 58 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो गए हैं। नए अस्पताल में 7 नए मरीज भर्ती हुए हैं। अस्पताल में 8 मरीज ऑक्सीजन पर और 1 मरीज वेन्टिलेटर पर है। इसके अलावा झालावाड़ में 124, बारां में 97, बूंदी में 41 नए कोरोना मरीज मिले हैं। झालावाड़ में 33 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं, जबकि बारां व बूंदी से कोई मरीज स्वस्थ नहीं हुआ है।
चार चिकित्सक पॉजिटिव, अदालत में भी मिले मरीज
हेल्थ बुलेटिन के अनुसार कोटा शहर में 4 चिकित्सक पॉजिटिव मिले हैं। इनमें एक एमबीएस कैम्पस, पीजी हॉस्टल, तलवंडी, विज्ञाननगर से चिकित्सक शामिल हैं। अलग-अलग अदालत से 4 जने संक्रमित मिले हैं। राजस्थान तकनीकी विवि में गल्र्स हॉस्टल से 1, ब्वायज हॉस्टल द्वितीय से 1, तृतीय से 2 जने, डकनिया रोड स्थित एक कोचिंग से 1 से पॉजिटिव मिला है।
यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/e-nam-project-farmers-will-get-reward-in-krishak-uphaar-yojana-7274644/

दो कैदी पॉजिटिव मिले, नए अस्पताल में वार्ड खाली करवाया

महावीर नगर पुलिस ने धोखाधड़ी के एक मामले में सेंट्रल जेल से पूर्व में दो आरोपी जितेन्द्र व संदीप को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपी पुलिस रिमाण्ड पर चल रहे थे। गुरुवार को दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया था। इनकी जब कोरोना जांच करवाई गई तो दोनों आरोपी संक्रमित पाए गए। महावीर नगर थानाधिकारी कलावती ने बताया कि दोनों आरोपियों को थाने की हवालात में आइसोलेट कर दिया है। इसकी जानकारी जेल प्रशासन को दी गई है। नए अस्पताल में कैदी वार्ड खाली करने के लिए कहा है। इधर, नए अस्पताल अधीक्षक डॉ. सीएस सुशील ने बताया कि महावीर नगर पुलिस की सूचना के आधार पर अस्पताल में द्वितीय तल पर टीबी वार्ड को खाली करवा दिया है। इसमें कैदी भर्ती रहेंगे। इसके अलावा इमरजेंसी पोस्टऑपरेटिव वार्ड भी खाली करवा दिया है।
यह भी पढ़े: https://www.patrika.com/kota-news/rape-accused-sentenced-to-20-years-7275804/

एक नजर हाड़ौती पर

जिला संक्रमित मरीज डिस्चार्ज एक्टिव केस
कोटा 348 58 2706

झालावाड़ 124 33 306
बारां 97 0 232

बूंदी 41 0 165

ट्रेंडिंग वीडियो