scriptकोटा मेडिकल कॉलेज अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव, रविवार को मिले 147 मरीज | corona live update : Medical Superintendent of NMCH found positive | Patrika News

कोटा मेडिकल कॉलेज अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव, रविवार को मिले 147 मरीज

locationकोटाPublished: Aug 09, 2020 10:25:11 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

कोटा जिले में अब तक 55 जनों की कोरोना से मौत
 

kotaaaaaa_1.png
कोटा. कोटा जिले में कोरोना कहर बरपा रहा है। रोजाना कोरोना मरीजों की संख्या बढऩे के साथ ही मौतों का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। रविवार को एक ही दिन में 147 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले। एक व्यक्ति की मौत के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। बीते चार दिन में कोरोना से 11 जनों की मौत हो चुकी है। कोटा जिले में अब तक 55 जनों की कोरोना से मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज के अतिरिक्त प्राचार्य डॉ. राकेश शर्मा ने बताया कि सुबह की पारी में 115 पॉजिटिव मिले, जबकि दोपहर की पारी में 7 पॉजिटिव आए। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक भी कोरोना की चपेट में आए हैं।
यह भी पढ़ें
कोटा में कोरोना से एक और मौत, 52 वर्षीय मरीज ने तोड़ा दम

कुन्हाड़ी थाने से पुलिसकर्मी संक्रमित
कुन्हाड़ी थाने का पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव मिला। वह 20-25 दिन से कोविड अस्पताल में ड्यूटी दे रहा था। उन्होंने बताया कि 5 अगस्त को अनंतपुरा थाने में कार्यरत एक पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिला था। उनकी भी अस्पताल में ड्यूटी थी। उनके सम्पर्क में आने के कारण उन्होंने जांच कराई, जिसमें वे पॉजिटिव मिले। वह तुरंत अस्पताल में भर्ती हो गए।
आरएसी बटालियन से 6 जने पॉजिटिव

आरएसी बटालियन से 6 जने पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पांच जने पुरुष है और एक महिला शामिल है। इससे पहले आरएसी बटालियन से कई जवान कोरोना संक्रमित मिल चुका है।
यह भी पढ़ें
तब बस व ट्रेन देखकर भी इन्हें होता था आश्चर्य ..

पति-पत्नी पॉजिटिव
सकतपुरा पुरानी पुलिस चौकी के पास रहने वाले पति-पत्नी पॉजिटिव मिले। कुछ दिन पहले उनके पिता पॉजिटिव आए थे। वे होम क्वारंटाइन है। वे उनके सम्पर्क में आने पर उन्होंने जांच कराई। वे भी पॉजिटिव आ गए। वह गुडगांव में एक डेटा कम्पनी में काम करते थे, लेकिन फिलहाल वे जॉब नहीं कर रहे।
बोरखेड़ा बना हॉट स्पॉट

बोरखेड़ा क्षेत्र कोरोना का हॉट स्पॉट बनता जा रहा है। रविवार को आई रिपोर्ट में बोरखेड़ा डिस्पेंसरी से 9 मरीज संक्रमित मिले हैं, जबकि 4 जने बोरखेड़ा क्षेत्र के मिले हैं। बीते आठ दिन में बोरखेड़ा क्षेत्र से 26 कोरोना पॉजिटिव मिल चुके हैं।

सांगोद तहसील कार्यालय से तीन पॉजिटिव

सांगोद तहसील कार्यालय से तीन जने कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा दस जने सांगोद थाने के पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिले हंै। वे पहले भी पॉजिटिव आ चुके हैं। इनकी दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इटावा से 7, पीपल्दा से 1 व कैथून से 1 जना पॉजिटिव मिला।
मौत के बाद आई पॉजिटिव रिपोर्ट

नए अस्पताल में भर्ती लाडपुरा निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। मौत के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आई। वह 7 अगस्त को सुबह 9 बजे भर्ती हुए थे। हाई ब्लड प्रेशर भी रहा। 8 अगस्त को तड़के उनकी मौत हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो