scriptदीपावली जैसा नजारा दिखा, चारों दिशाओं में जगमगाए लाखों दीपक | corona live update : people celebrate like diwali | Patrika News

दीपावली जैसा नजारा दिखा, चारों दिशाओं में जगमगाए लाखों दीपक

locationकोटाPublished: Apr 06, 2020 01:40:50 am

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

दीपों के प्रकाश से निकली अदम्य शक्ति
 

दीपावली जैसा नजारा दिखा, चारों दिशाओं में जगमगाए लाखों दीपक

दीपावली जैसा नजारा दिखा, चारों दिशाओं में जगमगाए लाखों दीपक

कोटा. कोविड-19 महामारी के विरुद्ध अभियान में संकल्प दिखाने के लिए शहरवासियों ने रविवार रात 9 बजते ही घरों की लाइटें बंद की और दीप जलाए। कुछ पलों में अंधेरा भाग गया। कई जगह घरों से आतिशबाजी भी की गई। शहर में दीपावली जैसा माहौल नजर आया।जेकेलोन परिसर में चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ ने दिए जलाए। उपाधीक्षक डॉ. गोपीकिशन ने बताया सभी चिकित्सकों ने लॉकडाउन अवधि में लोगों से अपने घरों में ही रहने की अपील की है। उधर, नॉर्थ एक्स टाउनशिप में डॉ. अंकित शर्मा और डॉ. अपराजिता ने सामाजिक व्यवहार में दूरी बनाए रखने तथा निजी स्वच्छता रखने की अपील की। तलवंडी में एडवोकेट संदीप जैन ने परिवार के साथ दीप चलाते हुए कहा, प्रतिकूल परिस्थितियों में भी कठिनाइयों का सामना करते स्वास्थ्यकर्मियों का सम्मान और सुरक्षा, हमारे लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए नितांत आवश्यक है।
3204 हजार से अधिक दीपक प्रज्जवलित कर की कोरोना से मुक्ति के लिए प्रार्थना

साहित्यकार और पूर्व विधायक डॉ. दयाकृष्णा विजय ने दीप जलाते हुए संक्रमण को रोकने के लिए नागरिकों से सामाजिक व्यवहार में दूरी बनाए रखने का संदेश दिया। विधायक संदीप शर्मा ने अपने परिजनों के साथ दीप चलाए। यहां से उन्होंने लोगों से गरीब और जरूरतमंद लोगों की सहायता करने की जरूरत है। रेलवे एम्पलाइज यूनियन के महामंत्री मुकेश गालव ने लैम्प जलाया। उन्होंने कहा, हमेशा रोशनी की जीत होती है। कोरोना से भी मानवशक्ति जीतेगी। अक्षत विला निवासी महादेव प्रसाद अग्रवाल ने परिवार के साथ दीप जलाते हुए कहा, इस संकल्प से जीत होगी। नयापुरा रहने वाली 100 वर्षीय सूर्यकांता जैन ने भी दीप जलाया। पूर्व उप महापौर सुनीता व्यास ने भी दीप जलाए।

3204 हजार से अधिक दीप जगमगाए

एलन स्टूडेंट्स वेलफेयर सोसायटी की ओर से एकजुटता के संदेश के साथ-साथ कोरोना के कर्मवीरों के प्रयासों को प्रणाम करते हुए 3204 से अधिक दीपकों से विशेष झांकी सजाई गई। यहां इन्द्रविहार स्थित एलन संकल्प कैम्पस के बाहर मुख्य मार्ग पर भारत का नक्शा बनाया गया। जिसमें गो-कोरोना संदेश लिखा गया। इसके साथ ही जय मां भारती लिखा गया। इंस्टीट्यूट के निदेशक नवीन माहेश्वरी ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो