scriptकोटा में पुलिसकर्मी व हॉस्टल संचालक कोरोना पॉजिटिव | corona live update : policeman and hotel owner found positive in kota | Patrika News

कोटा में पुलिसकर्मी व हॉस्टल संचालक कोरोना पॉजिटिव

locationकोटाPublished: Jul 05, 2020 08:56:36 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

8 नए कोरोना पॉजिटिव आए- अब संख्या 736 पर पहुंची
 

कोटा में पुलिसकर्मी व हॉस्टल संचालक कोरोना पॉजिटिव

कोटा में पुलिसकर्मी व हॉस्टल संचालक कोरोना पॉजिटिव

कोटा. शहर में कोरोना का संक्रमण (Corona ) लगातार फैलता जा रहा है। कोरोना वारियर्स पुलिसकर्मी भी संक्रमण की चपेट में आ रहे है। रविवार को कोरोना पॉजिटिव के 8 नए केस सामने आए है। अब तक कोरोना पॉजिटिव के जिले में कुल 736 केस हो गए है।
मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि सुबह जारी सूची में सिविल लाइंस निवासी 37 वर्षीय युवक, श्रीनाथपुरम निवासी 30 वर्षीय युवक एवं 26 वर्षीय महिला, सब्जीमंडी निवासी 35 वर्षीय युवक, सुल्तानपुर निवासी 40 वर्षीय युवक, शाम को जारी सूची में कैथून निवासी 38 वर्षीय महिला, संतोषी नगर निवासी 40 वर्षीय युवक, विनोबा भावे नगर निवासी 32 वर्षीय युवक पॉजिटिव मिले।
यह भी पढ़ें
यूपी,एमपी और राजस्थान के चम्बल क्षेत्र को जोड़ेगा एक्सप्रेस वे


मकबरा थाने में कार्यरत पुलिसकर्मी
सिविल लाइंस निवासी पुलिसकर्मी मकबरा थाने में कार्यरत है। चार- पांच दिन पहले शरीर में अकडऩ होने पर एमबीएस अस्पताल में कोविड़ के सेम्पल दिए। रविवार को पॉजिटिव आ गया। इस थाने से पहले भी पुलिसकर्मी पॉजिटिव आ चुके है।
Read MOre : वीरांगना ने लगाया सांगोद विधायक भरत सिंह पर
शहीद की मूर्ति लगाने में रोड़ा लगाने का आरोप

हॉस्टल संचालक व उसकी पत्नी पॉजिटिव

श्रीनाथपुरम निवासी युवक हॉस्टल संचालक है। वह 29 जून को तलवंडी स्थित अपने एक मित्र के घर गया था। वहां उसकी पत्नी को बुखार था। उसके दूसरे दिन से उसे भी बुखार आ गया। उसने घर पर दवाई ली, लेकिन फर्क नहीं पड़ा। 3 जुलाई को उसकी पत्नी को भी बुखार आ गया। दोनों पति-पत्नी शनिवार को कोविड़ अस्पताल में टेस्ट करवाने पहुंच गए। रविवार को दोनों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो