scriptलापरवाही की हद : जिसके जिम्मे शहर को सेनेटराइज करना है, उसका भवन ही नहीं हो रहा है सेनेटराइज | corona ....nagar nigam big news | Patrika News

लापरवाही की हद : जिसके जिम्मे शहर को सेनेटराइज करना है, उसका भवन ही नहीं हो रहा है सेनेटराइज

locationकोटाPublished: Aug 04, 2020 07:15:06 pm

निगम भवन को रोजाना सेनेटाइज करने तथा भवन में सेनेटाइज डिस्पेंसर लगाए जाने की मांग

लापरवाही की हद : जिसके जिम्मे शहर को सेनेटराइज करना है, उसका भवन ही नहीं हो रहा है सेनेटराइज

लापरवाही की हद : जिसके जिम्मे शहर को सेनेटराइज करना है, उसका भवन ही नहीं हो रहा है सेनेटराइज

कोटा. नगर निगम के पास पूरे शहर को सेनेटराइज करने का जिम्मा है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि निगम भवन ही सेनेटराइज नहीं हो रहा है। इस कारण निगम के कर्मचारी संक्रमण फैलने की आशंका से डरे हुए हैं। नगर निगम कर्मचारी संघ इंटक ने निगम भवन को रोजाना सेनेटाइज करने तथा भवन में सेनेटाइज डिस्पेंसर लगाए जाने की मांग की। इस संबंध में मंगलवार को उत्तर निगम के आयुक्त वासुदेव मालावत व कोटा दक्षिण की आयुक्त कीर्ति राठौड़ को ज्ञापन दिया गया।कर्मचारी संघ इंटक के अध्यक्ष अशोक जैन, महामंत्री विजय अग्निहोत्री, उपाध्यक्ष मुकेश बोहरा व रियाजुद्दीन आदि सदस्यों ने मंगलवार को दोनों निगमों के आयुक्तों से उनके कार्यालय कक्षों में भेंट की। अधिकारी-कर्मचारी अपने आपको सेनेटाइज कर सकें, इसके लिए भवन में सेनेटाइज डिस्पेंसर लगाया जाए। साथ ही बाहरी व्यक्तियों को पूछताछ के बाद जरूरी होने पर कार्यालय कक्षों में कर्मचारियों के पास भेजे जाने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। कर्मचारी संघ के महामंत्री ने बताया कि दोनो ही आयुक्तों द्वारा संघ की मांग पर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल सुनिश्चित किये जाने के निर्देश प्रदान किए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो