scriptपुलिस महकमे में कोरोना का बढ़ता प्रकोप | Corona outbreak in police department | Patrika News

पुलिस महकमे में कोरोना का बढ़ता प्रकोप

locationकोटाPublished: Aug 07, 2020 04:21:10 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

कोटा. पुलिस महकमे में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले है। इससे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। इससे पहले एक पुलिस उपाधीक्षक व थाना स्तर पर दर्जनों पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके है।
 
 

पुलिस महकमे में कोरोना का बढ़ता प्रकोप

पुलिस महकमे में कोरोना का बढ़ता प्रकोप

कोटा. पुलिस महकमे में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कोरोना पॉजिटिव मिले है। इससे पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। इससे पहले एक पुलिस उपाधीक्षक व थाना स्तर पर दर्जनों पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव आ चुके है। एएसपी ने बताया कि कई लोग उनके सम्पर्क में आते है। ऐसे में यह पता नहीं चला सका है कि वे कैसे संक्रमित हो गए। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शहर में गुरुवार को एक ही दिन में 83 कोरोना पॉजिटिव मिले है। कोटा जिले का कुल आंकड़ा 2522 पर पहुंच चुका है। कोटा मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार, सुबह 36 मरीज सामने आए। दोपहर में 31 व रात को 16 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए है।
गुमानपुरा थाने का पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव

गुमानपुरा थाने का एक पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव आया है। इससे पहले वहां पुलिसकर्मी पॉजिटिव मिल चुके है। इससे वहां अन्य पुलिस कर्मियों में हड़कम्प मचा हुआ है। इसके अलावा महिला थाना से एक 31 वर्षीय पुरुष पॉजिटिव मिला।
बैंककर्मी पॉजिटिव

बोरखेड़ा महालक्ष्मी एनक्लेव निवसी 29 वर्षीय बैंकर्मी है। दस दिन पहले उनके बैंक का स्टाफ पॉजिटिव आया था। उस समय सेम्पल दिया था, तब उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आई थी, फिर तबीयत खराब होने पर दोबारा 4 अगस्त को सेम्पल दिए थे। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दादी-पौती व बेटा पॉजिटिव

विज्ञान नगर में एक परिवार में दादी, उसकी पौती व बेटा पॉजिटिव मिले है। विज्ञान नगर निवासी 62 वर्षीय महिला, उनका 45 वर्षीय बेटा व 16 साल की पौती पॉजिटिव मिली। इस परिवार से महिला का पति 3 अगस्त को पॉजिटिव आ चुका है। शिव चौकी कोटड़ी से 4 जने संक्रमित हुए है।
एमबीएस कैंटिन कर्मचारी की फिर पॉजिटिव रिपोर्ट

एमबीएस अस्पताल के कैंटिन में कार्यरत एक कर्मचारी की वापस दोबारा पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। इस कर्मचारी की 31 जुलाई को पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसके बाद उसे नए अस्पताल में भर्ती किया था। बुधवार को दोबारा सेम्पल होने पर उसकी वापस पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। वह अस्पताल में चाय देने का
काम करता है। इसके अलावा एमबीएस अस्पताल से 36 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली।
पिता के बाद बेटी पॉजिटिवत

लवंडी में एक परिवार में पिता 2 अगस्त को पॉजिटिव आए थे। उनकी 6 साल की बेटी के 4 अगस्त को
सेम्पल लिए थे। उसकी आज पॉजिटिव रिपोर्ट आई। एक ही मोहल्ले के 9 जने संक्रमितबोरखेड़ा क्षेत्र में एक ही मोहल्ले के 9 जने संक्रमित मिले है। जिसमें 7 जने पुरुष है, दो महिलाएं शामिल है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो