script

कोटा में 8, झालावाड़ में 26 पॉजिटिव मिले

locationकोटाPublished: Aug 07, 2020 09:56:10 am

Submitted by:

Haboo Lal Sharma

कोटा शहर में कोरोना संक्रमण पुलिस महकमें सहित अन्य विभागों में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में शहर के पांच स्थानों से 8 पॉजिटिव मरीज मिले है। वहीं झालावाड़ में 26 पॉजिटिव मिले है।

झालावाड़ में 26 पॉजिटिव मिले

कोटा में 8, झालावाड़ में 26 पॉजिटिव मिले

कोटा. शहर में कोरोना संक्रमण पुलिस महकमें सहित अन्य विभागों में बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार सुबह आई रिपोर्ट में शहर के पांच स्थानों से 8 पॉजिटिव मरीज मिले है। कोटा जिले का कुल आंकड़ा 2530 पर पहुंच गया है। कोटा में दो मरीजों की मौत हो गई। मौत का आंकड़ा अब 49 हो गई। वहीं झालावाड़ में 26 पॉजिटिव मिले है। झालावाड़ लैब बंद होने से वहां के सेम्पलों की जांच भी कोटा मेडिकल कॉलेज में हो रही है। झालावाड़ के घाटोली में सबसे ज्यादा 19 पॉजिटिव मिले है।
यह भी पढ़ें
झालावाड़ लैब बंद, कोटा लैब पर पड़ा जांचों का भार


गुरुवार को शहर में 83 कोरना पॉजिटिव मिले थे। पुलिस महकमें में कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। अब एएसपी कोरोना पॉजिटिव मिले है। इससे पुलिस महकमें में हड़कम्प मचा हुआ है। इससे पहले भी कई पुलिस अधिकारी व कर्मचारी पॉजिटिव आ चुके है। कोटा मेडिकल कॉलेज की ओर से जारी रिपोर्ट के अनुसार गुरुवार सुबह 36, दोपहर में 31 व शाम 16 कोरोना पॉजिटिव सहित कुल 83 कोरोना पॉजिटिव मिले।
गुमानपुरा थाने का पुलिसकर्मी पॉजिटिव
गुुरुवार को एएसपी सहित गुमानपुरा थाने का एक पुलिसकर्मी भी पॉजिटिव आया है। इससे पहले भी वहां पुलिसकर्मी पॉजिटिव आ चुके है। इसके अलावा महिला थाना से एक 31 वर्षीय पुरूष पॉजिटिव मिला। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कम्प मचा हुआ है।
बैंककर्मी पॉजिटिव
बोरखेड़ा महालक्ष्मी एनक्लेव निवासी 29 वर्षीय बैंककर्मी पॉजिटिव मिला है। दस दिन पहले ुनके बैंक का स्टॉफ पॉजिटिव मिला था। उस समय सेम्पल दिया तो रिपोर्ट नेगेटिव आई। फिर तबियत खराब होने पर दुबारा सेम्पल दिया तो रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
दादी-पौती व बेटा पॉजिटिव
विज्ञाननगर में एक परिवार में दादी, उसकी पौती व बेटा पॉजिटिव मिले है। इस परिवार में ्हिला का पति 3 अगस्त को पॉजिटिव आ चुका है। एमबीएस अस्पताल की कैंटीन में भी कोरोना पहुंच गया।

ट्रेंडिंग वीडियो