खरीदारी करने गई महिला संक्रमित
माला फाटक निवासी एक परिवार में महिला, उसके सास-ससुर पॉजिटिव आ गए। महिला बाजार में खरीदारी करने गई थी। वहां से तबीयत खराब होने के बाद कोविड की जांच कराई। जवाहर नगर में एक परिवार के तीन जने, महावीर नगर तृतीय में एक परिवार के चार जने पति-पत्नी, बेटा-बेटी पॉजिटिव मिले।
महिला नर्सिंगकर्मी दूसरी बार पॉजिटिव मेडिकल कैम्पस में एक महिला नर्सिंगकर्मी पॉजिटिव आई। उनकी कोविड में ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद उन्हें बुखार आया। 17नवम्बर को टेस्ट करवाया। 18 नवम्बर को पॉजिटिव आ गई। तबीयत में सुधार नहीं होने पर सिटी स्कैन करवाई गई। जिसमें न्यूमोनिया पाया गया। वह अस्पताल में भर्ती हो गई। पांच दिन भर्ती रहने के बाद लक्षण कम होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज होने पर होम क्वारेंटाइन हो गई। दोबारा 27 नवम्बर को टेस्ट करवाया। जिसमें वह पॉजिटिव आ गई।
महिला डॉक्टर, पुलिसकर्मी के बेटा-बेटी भी पॉजिटिव
तलवंडी निवासी महिला चिकित्सक दोबारा पॉजिटिव आई है। जबकि उसे सास-ससुर की रिपोर्ट नेगेटिव हो गई। जबकि आरएसी में कांस्टेबल शुक्रवार को पॉजिटिव आया था। शनिवार को उसके बेटा- बेटी भी पॉजिटिव आ गए। तलवंडी में रहने वाली एक सरकारी स्कू ल की शिक्षिका भी पॉजिटिव आई है।