scriptपलायन रोकें, तभी उद्देश्य में सफल होंगे : लोकसभा अध्यक्ष | corona virus lockdown live updates | Patrika News

पलायन रोकें, तभी उद्देश्य में सफल होंगे : लोकसभा अध्यक्ष

locationकोटाPublished: Mar 30, 2020 12:42:36 am

Submitted by:

shailendra tiwari

संसदीय क्षेत्र के तीनों राष्ट्रीय राजमार्गों पर राहगीरों के लिए जनहसयोग से हुई नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था

पलायन रोकें, तभी उद्देश्य में सफल होंगे : लोकसभा अध्यक्ष

पलायन रोकें, तभी उद्देश्य में सफल होंगे : लोकसभा अध्यक्ष

कोटा. लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि लॉकडाउन तभी सफल होगा, जब हम पलायन को रोक पाएं। नियोक्ता, फैक्ट्री मालिक, ठेकेदारों की यह नैतिक जिम्मेदारी है कि ऐसे कठिन समय में श्रमिकों का पलायन रोकें। मजदूरों की मदद को आगे आकर कुछ दिनों तक उनके भोजन व अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करें, ताकि उन्हें परेशानी नहीं हो। इसके बावजूद कोई गांव लौट रहा है तो कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र के तीनों प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों पर ऐसे लोगों के लिए जनजसहयोग से नि:शुल्क व्यवस्था रविवार से शुरू कर दी है।
बड़ा फैसला : भारतीय खाद्य निगम गेहूं-चावल के लिए अपने गोदाम खोलेगा

बिरला ने कहा है कि कोटा शैक्षणिक नगरी है, यहां पर बड़ी संख्या में विद्यार्थी आते हैं। विद्यार्थी शहरवासियों के भरोसे कोटा में रहकर अध्ययन कर रहे हैं, ऐसे में कोचिंग संस्थान व हमारी जिम्मेदारी है कि लॉकडाउन के समय हम इन बच्चों के भोजन सहित आवश्यक सुविधाओं का ध्यान रखें। बिरला ने बताया कि यह बहुत कठिन समय है। कोरोना वायरस को रोकने के लिए जो प्रयास किए जा रहे हैं, उनमें पलायन एक बड़ी चुनौती के रूप में सामने आया है। यदि पलायन के माध्यम से संक्रमण फैलने लगा तो देश में यह एक आपदा का रूप ले सकता है। इसे देखते हुए हम सब को मिलकर प्रयास करने होंगे। बिरला के आह्वान पर झालावाड़ रोड, बारां रोड व बूंदी रोड पर जनसहयोग से नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था प्रारंभ कर दी गई।

ट्रेंडिंग वीडियो