scriptनिगम की स्वीकृति बिना बढ़ा दी दरें, लोगों को लगा रहे चपत | Corporation's approval rates increased, people are suffering | Patrika News

निगम की स्वीकृति बिना बढ़ा दी दरें, लोगों को लगा रहे चपत

locationकोटाPublished: Nov 09, 2019 06:41:24 pm

Submitted by:

mukesh gour

चम्बल गार्डन में बच्चों को घूमाना पड़ेगा महंगा

निगम की स्वीकृति बिना बढ़ा दी दरें, लोगों को लगा रहे चपत

निगम की स्वीकृति बिना बढ़ा दी दरें, लोगों को लगा रहे चपत

कोटा. चम्बल गार्डन के एम्युजमेंट जोन (फनडू दुनिया) में बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूलों व फैमिली ट्रेन का किराया संचालक फर्म ने गुपचुप तरीके से बढ़ा दिया है, जबकि नगर निगम ने अभी तक टिकट की दरें बढ़ाने की अनुमति भी नहीं दी है। इतना ही नहीं, ठेकेदार फर्म ने बढ़े हुए किराए की वसूली भी शुरू कर दी है। इस बात पर निगम अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। शिकायत पहुंचने के बाद भी जिम्मेदार मामले पर पर्दा डालने में जुटे हैं।
read more : अब इनके इशारों पर दौड़ेगी चंबल की लहरों पर बोट, पर्यटकों से वसूला जाएगा इतना शुल्क


चम्बल गार्डन में प्रकाश एम्युजमेंट रेडिस एण्ड फन वल्र्ड प्रालि की ओर से एम्युजमेंट जोन बनाया हुआ है। इसमें कई तरह के झूले और मनोरंजन के साधन लगे हैं। पिछले दिनों एम्युजमेंट प्रबंधन की ओर से टिकट की दरें बढ़़ाने के संबंध में राजस्व अधिकारियों को पत्र लिखा गया था, लेकिन अभी तक इसकी अनुमति नहीं दी गई। इसके बावजूद एक नवम्बर से चम्बल गार्डन में घूमने जाने वालों से अवैध रूप से बढ़ी दरों वाले टिकट बेचे जा रहे हैं। अलग-अलग श्रेणी के टिकटों पर पांच से 30 रुपए तक की वसूली की जा रही है। जानकारों का कहना है कि दो दिन पहले एक अधिकारी ने शिकायत पर कर्मचारी भेजकर मनमानी वूसली के संबंध में भौतिक सत्यापन भी करवाया था, इसमें भी टिकट की निर्धारित से अधिक राशि वसूली पाई गई। नियमानुसार कम्पनी को टिकट संग्रहण से एकत्रित राशि में का 40 प्रतिशत निगम में जमा करवाना होता है।
टिकट पहले और अब
एन्ट्री टिकट 05.00 5.00
एडल्ट सिंगल 30.00 40.00
किड सिंगल 25.00 30.00
एडल्ट कॉम्बो 70.00 100.00
किडी रेडी 10.00 15.00
(प्रकाश एम्युजमेंट रेड्स एण्ड फन वल्ड प्रा.लि. के पत्र में अंकित टिकट की दरें )

विरोध करेंगे
राजस्व समिति ने पहले भी दरें बढ़ाने के प्रस्ताव को सर्वसम्मति से खारिज कर दिया था। अब गुपचुप तरीके से टिकिट की दरें बढ़ा दी गई है। अवैध रूप से टिकटों की बढ़ी राशि भी वसूल की जा रही है। यह जनविरोधी निर्णय है। इसका हर स्तर पर विरोध करेंगे।
महेश गौतम लल्ली, अध्यक्ष राजस्व समिति
नहीं दी अनुमति
प्रकाश एम्युजमेंट की ओर से टिकट की दरें बढ़ाने का प्रस्ताव है, जिसे उपायुक्त को भेज दिया गया है। राजस्व अनुभाग ने टिकट की बढ़ी दरें वसूलने के कोई आदेश जारी नहीं किए गए हैं। यदि टिकट की ज्यादा राशि वसूल की जा रही है तो अनुचित है।
रिंकल गुप्ता, राजस्व अधिकारी
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो