scriptकोटा के रेलवे अस्पताल में भर्ती होंगे कोविड रोगी | Covid patients will be admitted to Kota railway hospital | Patrika News

कोटा के रेलवे अस्पताल में भर्ती होंगे कोविड रोगी

locationकोटाPublished: Sep 24, 2020 12:58:14 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

मेडिकल कॉलेज के कोविड अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्रशासन ने मंडल रेल चिकित्सालय की सेवाएं लेने का निर्णय किया है।

Indian Railways: रेलकर्मियों को मनचाहे अस्पताल में इलाज की सुविधा, हेल्थ इंश्योरेंस योजना होगी लागू

Indian Railways: रेलकर्मियों को मनचाहे अस्पताल में इलाज की सुविधा, हेल्थ इंश्योरेंस योजना होगी लागू

कोटा. पश्चिम मध्य रेलवे के मंडल चिकित्सालय को भी कोविड मरीजों के लिए रिजर्व कर दिया है। जिला प्रशासन व रेलवे अस्पताल प्रशासन के बीच हुई वार्ता के बाद यह निर्णय लिया गया। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजय सरदाना ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के सीनियर फिजिशियन डॉ. गिरीश वर्मा, डॉ. निलेश जैन व उषा दडि़या की टीम ने रेलवे अस्पताल जाकर व्यवस्थाओं का जायजा ले लिया है। यहां ६० बेड कोविड रोगियों के लिए रिजर्व किए गए हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉ. निर्मल शर्मा को यहां नोडल अधिकारी लगाया गया।
प्राचार्य ने बताया कि नोडल अधिकारी डॉ. शर्मा, डॉ. प्रीति गुप्ता व हर्षवद्र्धन रेलवे अस्पताल के डॉक्टर व स्टाफ को प्रशिक्षित करेंगे। उसके बाद मरीजों को भर्ती करना शुरू हो जाएगा। गौरतलब है कि कोटा में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। लगातार मरीज बढ़ रहे है। जिला प्रशासन पहले ही तीन निजी अस्पतालों को अधिग्रहित कर चुका है। कोटा मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश विजय ने बताया कि यात्रियों में से भी कोई पॉजिटिव मिले और उसे अस्पताल की जरूरत हो तो उसे भी मंडल चिकित्सालय में भर्ती किया जाना चाहिए। विजय ने रेल प्रशासन से मंडल चिकित्सालय में पर्याप्त संख्या में आईसीयू बेड और ऑक्सीजन की व्यवस्था करने की जरूरत बताई है। समिति सदस्य ने ये भी कहा, कार्पोरेट संस्थाओं को सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत रेलवे अस्पताल में संसाधन उपलब्ध कराए जाने चाहिए।
रेल राज्य मंत्री के निधन पर शोक
देश के रेल राज्यमंत्री सुरेश अंगड़ी के निधन पर कोटा मंडल रेल उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य मुकेश विजय ने शोक जताया है। उन्होंने कहा, अंगाड़ी प्रगतिशील सोच के व्यक्ति थे, उनके कामकाजी में शैली में सादगी के साथ लक्ष्य के प्रति गंभीरता झलकती थी। वहीं कोटा मंडल सामान्य श्रेणी यात्री संघ के अध्यक्ष वैभव सिंघल ने कहा, अंगड़ी के निधन से देश को बड़ी क्षति पहुंची है। रेलवे में कई नवाचार अंगड़ी की पहल पर हुए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो