scriptउप चुनाव में हार के बाद भाजपा हाईकमान डाल रही कमजोरियों पर पर्दा | Damage Controlling After Defeat in Election of BJP | Patrika News

उप चुनाव में हार के बाद भाजपा हाईकमान डाल रही कमजोरियों पर पर्दा

locationकोटाPublished: Feb 07, 2018 04:47:44 pm

Submitted by:

abhishek jain

कोटा. उप चुनाव में हार के बाद पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्षों को निर्देश दिए हैं।

Meeting
कोटा.

उपचुनाव में हार के बाद पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्षों को डेमेज कन्ट्रोल के निर्देश दिए हैं। पार्टी की कमजोरी को सार्वजनिक नहीं करने की नसीयत भी दी गई है। इसके चलते शहर अध्यक्ष ने दूसरी बार बोर्ड बैठक से पहले पार्षद दल की बैठक ली और पार्षदों की नाराजगी दूर करने की कोशिश की। साथ ही एकजुटता का संदेश देने की हिदायत भी दी।
विजयवर्गीय ने भाजपा पार्षदों को सलाह दी है कि वे 8 फरवरी को होने वाली बोर्ड की बजट बैठक में एकजुट रहें। उन्होंने पार्षदों की अनुपस्थिति पर भी नाराजगी जताई। भाजपा अध्यक्ष ने अतिक्रमण, निर्माण कार्यों में देरी, पत्रावलियों के लंबित रहने जैसे मामलों में बोर्ड की बैठक में अधिकारियों से जवाब लेने की सलाह दी। बैठक में महापौर, उप महापौर समेत 22 पार्षद शामिल हुए, जबकि भाजपा के कुल 53 पार्षद हैं। शहर महामंत्री जगदीश जिंदल व अमित शर्मा भी मौजूद थे।
यह भी पढ़ें

Video: राजस्थान सरकार के ‘कमाऊपूत’ की ऐसी दुर्दशा, अव्यवस्थाओं की मार चहुंओर भरमार



बढ़ता जा रहा है आक्रोश
दरअसल, जन समस्याओं के समाधान में विफल रहे नगर निगम प्रशासन के खिलाफ पार्षदों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। निगम प्रशासन की कार्य शैली से खफा पार्षदों ने वित्त समिति की बैठक तक का बहिष्कार कर दिया था। इस कारण 8 फरवरी को होने वाली बोर्ड बैठक पर भी संकट के बादल छा गए। भाजपा बोर्ड की किरकिरी होते देखकर तथा पार्षदों के गुस्से को ठण्डा करने के लिए आनन-फानन में मंगलवार को पार्टी के शहर अध्यक्ष हेमंत विजयवर्गीय ने पार्षद दल की बैठक बुलाई। एकजुट रहने की नसीयत दी। इसके बाद वित्त समिति की बैठक हुई।
यह भी पढ़ें

Big News: एक हजार करोड़ का Lollipop वो भी निकला कड़वा, देखिए सरकार की कारस्तानी…



‘जनता के बीच किस मुंह से जाएंगे’
बैठक में पार्षदों ने कहा कि निगम में अधिकारी सुनवाई नहीं करते। टेण्डर होने के बावजूद कार्यादेश में बहुत देरी होती है। सड़कें खराब पड़ी हैं, काम नहीं हो रहे। ओडीएफ कर दिया गया लेकिन शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ। जनता परेशान है, अधिकारी बेलगाम। नाली-पटान तक नहीं बन रहे, चुनावी साल है, जनता के बीच किसी मुंह से जाएंगे। समितियों के अधिकारों को लेकर भी पार्षदों ने सवाल उठाया। कहा कि, अधिकारी मनमाने फैसले कर रहे, जिसकी जानकारी न तो पार्षदों को होती है और न ही महापौर को। महापौर महेश विजय ने निगम बोर्ड की उपलब्धियां गिनाईं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो