कोटा

Breaking News: तेज बारिश से बारां में ढहे मकान, दो बच्चों की मौत, 4 जिंदगियां मौत से कर रही संघर्ष

संभाग में बाढ़ से हालात भयावह है। लोग सहमे हुए है। बारिश ने बारां जिले में कहर मचाया है। यहां कुदरत का कहर ऐसा बरपा की दो मासूमो की जिंदगियां लील गया।

कोटाSep 08, 2018 / 04:06 pm

​Zuber Khan

Breaking News: तेज बारिश से बारां में ढहे मकान, दो बच्चों की मौत, 4 जिंदगियां मौत से कर रही संघर्ष

कोटा. संभाग में बाढ़ से हालात भयावह है। लोग सहमे हुए है। बारिश ने बारां जिले में कहर मचाया है। यहां कुदरत का कहर ऐसा बरपा की दो मासूमो की जिंदगियां लील गया। जिले में आधा दर्जन मकान धराशायी हो गए। दर्जनों कच्चे मकान भरभरा कर ढह गए।
अटरू उपखंड के कंवरपुरा गांव में एक मकान ढहने से पिंकी (10) पुत्री मोरध्वज व लक्ष्मी (16) की बारां चिकित्सालय में उपचार दौरान मौत हो गई। इस हादसे में मंजू (40), सम्पतराज (45) उसकी पुत्री नीतू (15) व पुत्र अनिल (18) तथा अनिल (17) पुत्र सुन्दरलाल घायल हो गए।
 

यह भी पढ़ें

कोटा संभाग में बारिश का कहर, बैराज के 5 गेट खोले, बारां में बाढ़, झालावाड़ में बस्तियां डूबी, दर्जनों गांव बने टापू …पढि़ए विस्तृत खबर



इनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने सभी घायल की हालत ठीक बताई है। बारिश का सर्वाधिक असर शाहाबाद उपखंड में रहा, यहां दर्जनों गांव अब भी टापू बने हुए है। जिले का कोटा व झालावाड़ को छोड़ अन्य सभी मार्गों से सम्पर्क कटा हुआ है।
 

यह भी पढ़ें

नेशनल हाइवे पर टैंकर-कंटेनर की जोरदार भिडंत, सड़क पर बहा खून, मची चीख-पुकार

बारां के स्टेशन और बाजार दरिया बन गई। लगातार बारिश से हालत बेकाबू हो गए जिले में तेज बरसात के कारण बाढ़ से हालात भयावह है लोग सहमे हुए है। बारां शहर की नाकोड़ा कॉलोनी, राजीव नगर, कृष्णा कॉलोनी, जनता सिनेमा के निकट की तीन कॉलोनियों में अभी एक से डेढ़ फीट जलभराव है।
 

यह भी पढ़ें

वीडियो में देखिए कोटा संभाग में बारिश ने कैसे मचाया कहर…



जिले में बारिश दौर शुक्रवार रात पौने दस बजे शुरू हुआ, जो सुबह साढ़े नौ बजे तक जारी रहा। जिससे जिले के सभी नदी, नाले उफान पर आ गए। हादसों के बाद प्रसाशन अलर्ट हुआ जिला कलक्टर ने बैठकों के जरियो अधिकारियो को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए। सैकड़ों गांवों को उपखंड मुख्यालयों व जिला मुख्यालय से सम्पर्क कट गया। दर्जनों कच्चे मकान भरभरा कर ढह गए।

संबंधित विषय:

Home / Kota / Breaking News: तेज बारिश से बारां में ढहे मकान, दो बच्चों की मौत, 4 जिंदगियां मौत से कर रही संघर्ष

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.