scriptगरबा की धुन में रम गया मन, देर तक खड़काए डांडिया | Dandiya Festival organized by Rajasthan Patrika kota and Pan Bahar | Patrika News

गरबा की धुन में रम गया मन, देर तक खड़काए डांडिया

locationकोटाPublished: Oct 06, 2019 10:37:27 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

कोटा. राजस्थान पत्रिका और पान बहार की ओर से मेडिकल कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव की धूम रविवार को थम गई। समापन से पहले शहरवासियों ने जमकर डांडिया खटकाए।

Dandiya Festival organized by Rajasthan Patrika kota and Pan Bahar

Dandiya Festival organized by Rajasthan Patrika kota and Pan Bahar

कोटा. राजस्थान पत्रिका और पान बहार की ओर से रंगबाड़ी रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ग्राउण्ड में आयोजित तीन दिवसीय डांडिया महोत्सव की धूम रविवार को थम गई। समापन से पहले शहरवासियों ने जमकर डांडिया खटकाए। अंतिम दिन महोत्सव के लिए सजाया गया पांडाल खचाखच भरा नजर आया। क्या बच्चे, क्या युवा, हर कोई डांडिया व गरबा की धुन पर रमता नजर आया। हर किसी ने अपने जोड़ीदार व समूह के संग कदम से कदम, ताल से ताल मिलाकर जमकर झांडिया खड़काए।
ग्राउण्ड में जगमग जलती माता की ज्योत, रंग बिरंगी रोशनी, झांडिया की धुन और भक्ति की बयार के बीच अपनत्व का भाव देखने को मिला। खास तौर पर जनरल राउण्ड में लोगों मिलकर नृत्य किया। देवी की पूजा अर्चना के साथ शाम ढले महोत्सव की शुरूआत हुई। इसके साथ ही लोग झूमते नजर आए।
उन्होंने एक के बाद एक पंखिड़ा ओ पंखिड़ा…, गरबे की रात पिया धड़के मेरा जीया…, नगाड़ा संग ढोल बाजे…व उडि़ उडि़ जाए…जैसे गरबा व डांडिया के रिमिक्स गीतों पर डांडिया खड़काना शुरू किया, जो रात तक चला। महोत्सव में बेहतर नृत्य करने पर प्रतिभागियों ने पुरस्कार भी जीते। बेस्ट फीमेल, बेस्ट कपल व बेस्ट मेल का चयन कर उन्हें पुरस्कृत किया गया।
सांझ ढलते ही पहुंचे लोग
डांडिया महोत्सव में शामिल होने को लेकर लोगों में इतना उत्साह था कि वे समय से पहले ही आयोजन स्थल पर पहुंच गए। हर कोई डांडिया के संग अपने आप में अनूठा नजर आया। किसी ने तारे सितारे वाली विशेष ड्रेस में डांडिया खड़काए तो काई परम्परागत गुजराती परिधान में सजा संवरा नजर आया। लाइट वाली विशेष ड्रेस, आकर्षक टोपी, चश्मा और आभूषणोंं के साथ प्रतिभागी दमकते नजर आए।
इनका रहा सहयोग
महोत्सव के दौरान सेंट जोसफ ग्रुप के चेयरमैन अजय शर्मा, पान बहार के डिस्ट्रीब्यूटर भरत गुप्ता का सान्निध्य मिला।
डांडिया महोत्सव के प्रायोजक स्विगी और सह प्रायोजक सेंट जोसफ हाईटेक गुरुकुल हैं। सहयोगी संस्थाओं में एड्यूकॉम एकेडमी, संकल्प रेस्टोरेंट, महिंद्रा राइज, विजय श्री इवेंट, एलबीएस ग्रुप ऑफ एज्युकेशनल इंस्टीट्यूट, पुरुष एक अनोखा व्यक्तित्व, मेवाड़ा टेंट हाउस, विद्याजंली एकेडमी, मैगपाई इंटरनेशनल स्कूल, मुकेश साउंड, सजधज टेंट हाउस, 24*7 सिक्यूरिटी सिस्टम और रेडियो पार्टनर 95 एफएम तड़का है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो