कोटा

Weather News : न पंखे अच्छे लग रहे, न रजाई सुहा रही

तापमान के उतार चढ़ाव में मच्छरों ने भी बढ़ाई परेशानी

कोटाFeb 20, 2020 / 09:20 pm

shailendra tiwari

न पंखे अच्छे लग रहे, न रजाई सुहा रही

कोटा. बदलता मौसम लोगों को परेशान कर रहा है। धूप शरीर पर चुभने लगी है तो सुबह-शाम हल्की सर्दी बनी हुई है। तापमान में भी उतार-चढ़ाव जारी है। मौसम विभाग के अनुसर गुरुवार को अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आई। अधिकतम तापमान 33.8 व न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 16.7 डिग्री रहा। अब रात को न रजाई सुहाई रही न पंखे। वासंती बयार के बीच मच्छर भी परेशान करने लगे हैं।

झालावाड़ जिले के तापमान में बढ़ोतरी होने से दिन में गर्मी का अहसास हुआ। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 14 डिग्री रहा। बूंदी जिले में सुबह से ही सूर्यदेव की बादलों की लुकाछिपी चलती रही। हवा चलने से मौसम में सर्दी बढ़ गई।
सूर्यदेव की तपिश के आगे मौसम सामान्य महसूस होता रहा। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारां जिले में सुबह-शाम सर्दी रही। दोपहर में बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 32 व न्यूनतम तापमान 14 डिग्री रहा।

Home / Kota / Weather News : न पंखे अच्छे लग रहे, न रजाई सुहा रही

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.