कोटा

देव प्रबोधिनी एकादशी आज, जागेंगे देव

विशेष मंत्रों के साथ भगवान विष्णु का पूजन किया जाएगा।

कोटाNov 25, 2020 / 06:27 pm

Ranjeet singh solanki

कोटा. कार्तिक शुक्ल पक्षी की एकादशी बुधवार को देव प्रबोधिनी एकादशी के रूप में मनाया जाएगा। शहरवासी देव को जगाएंगे। विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। कई लोग देव प्रबोधिनी एकादशी को छोटी दीपावली के रूप में मनाएंगे। इस मौके पर दीप जलाए जाएंगे। सोशल डिस्टेंसिंग के बीच तुलसी शालिगराम विवाह के आयोजन भी होंगे। गोदावरी धाम पर देव प्रबोधिनी एकादशी पर विशेष शृंगार किया जाएगा। विशेष मंत्रों के साथ भगवान विष्णु का पूजन किया जाएगा। ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से बुधवार शाम 5.30 बजे परशुराम वाटिका परिसर में सोशल डिस्टेंस के साथ पूजा-अर्चना, देवोत्थान पर प्रार्थना, एवं आरती की जाएगी। संभागीय प्रमुख महामंत्री डॉ. मनोज शर्मा ने बताया भगवान से कोरोना संकट से मुक्ति के लिए प्रार्थना की जाएगी। देव प्रबोधिनी एकादशी के साथ ही मांगलिक आयोजन भी शुरू हो जाएंगे। पिछले पांच माह से शादी विवाह बंद थे। मंगलवार को शहर मंें मांगलिक आयोजन की रौनक नजर आई। कोरोना गाइड लाइन के बीच लोगों ने विवाह की रस्में निभाई।

Hindi News / Kota / देव प्रबोधिनी एकादशी आज, जागेंगे देव

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.