scriptवो…हॉस्टल में घुसकर डॉक्टर्स पर कर रहे हमले, अब तक कइयों का कर चुके जख्मी | Dog attacking doctors in MBS Hospital kota | Patrika News

वो…हॉस्टल में घुसकर डॉक्टर्स पर कर रहे हमले, अब तक कइयों का कर चुके जख्मी

locationकोटाPublished: Aug 04, 2019 08:47:20 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

श्वानों के आतंक से परेशान डॉक्टर व नर्सिंग छात्राएं, एमबीएस अस्पताल के पीजी हॉस्टल का मामला, रात मेंहॉस्टल से निकलना बंद

Dog attacking doctors in MBS Hospital kota

Dog attacking doctors in MBS Hospital kota

कोटा. एमबीएस अस्पताल के पीजी हॉस्टल में इन दिनों श्वानों का आंतक बना हुआ है। आए दिन श्वान रेजीडेंट डॉक्टर व नर्सिंग छात्राओं पर हमला कर रहे हैं। हालात यह है कि श्वान हॉस्टल के अंदर तक घुस जाते हैं। इससे रेजीडेंट डॉक्टर व नर्सिंग छात्राओं ने शाम ढलने के साथ ही हॉस्टल से बाहर निकलना बंद कर दिया है।
हॉस्टल परिसर में श्वान झुण्ड के झुण्ड एकत्रित हो जाते है। हॉस्टल में आने-जाने वाले रेजीडेंट डॉक्टर व नर्सिंग छात्राओं पर झूम जाते हैं। कई बार तो डॉक्टर व नर्सिंग छात्राओं को भागना तक पड़ जाता है। रेजीडेंट डॉक्टर्स ने एमबीएस अस्पताल प्रशासन को मौखिक शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें

एक घंटे घर को सूना छोड़ा, पीछे से चोर ले उड़े 70 हजार की नकदी और सामान

गटर में गिरे, पैर में आई चोट

पीजी हॉस्टल प्रथम से पांच दिन पहले शाम को खाना खाकर लौटते समय रेजीडेंट डॉक्टर वरूष पर श्वानों ने हमला बोल दिया। उनसे पीछा छुड़ाने के लिए वे भागे तो गटर में गिर गए। उसके बावजूद श्वानों ने उन्हें नहीं छोड़ा। उसी समय वहां से गुजर रहे अन्य डॉक्टर ने पत्थर फेंककर उनकी जान बचाई। गटर में गिरने से वरूष के पैर में चोट आई।
यह भी पढ़ें

प्रसिद्ध पर्यटन स्थल व श्रद्धा का केन्द्र पाड़ाझर महादेव मंदिर का निखरेगा रूप…..

बर्थडे के केक पर भी झूमे श्वान

पीजी हॉस्टल के अंदर ही जीएनएम हॉस्टल भी है। यहां कुछ छात्राएं रहती हैं। छात्रा पूजा गोचर ने बताया कि दो दिन पहले हॉस्टल में रहने वाली छात्रा सोनू गोस्वामी का जन्मदिन था। वे शाम के समय केक लेकर हॉस्टल में आए, तभी रास्ते में केक को देखकर श्वान उन पर झपट पड़े। इससे केक गिर गया। श्वानों का आंतक बना है तथा हॉस्टल बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। पिछले दिनों हॉस्टल में काम करने वाली बाई को भी श्वानों ने काट लिया था।
यह भी पढ़ें

एमबीबीएस में एडमिशन के नाम पर लाखों की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो ठग गिरफ्तार, देशभर में फैला है नेटवर्क



हॉस्टल में खाना देना बंद किया

पीजी हॉस्टल में करीब डेढ़ सौ रेजीडेंट रहते हैं। इनका मैस से टिफन आता है। मैस पर काम करने वाले सोनू ने बताया कि टिफन लेकर वे हॉस्टल में आते हैं तो श्वान घेर लेते हैं। पिछले दिनों श्वान उन पर झूम गए थे। इसके बाद उन्होंने हॉस्टल में आना बंद कर दिया था। अब गार्ड साथ आते हैं, तभी वे टिफन सप्लाई करते हैं।
पीजी हॉस्टल से श्वानों को पकडऩे के लिए नगर निगम को पत्र लिख चुके हैं, लेकिन शायद निगम को इनको पकडऩे पर पाबंदी है। इस कारण इन्हें नहीं पकड़ पा रहे हैं। निगम को दोबारा पत्र लिखेंगे। हॉस्टल की दीवार टूटी है उसे ठीक करवा रहे हैं। मैस वाले वहीं खाना डालते हैं, उनको भी पाबंद करेंगे ताकि हॉस्टल में श्वान नहीं आए।
डॉ. नवीन सक्सेना, अधीक्षक, एमबीएस अस्पताल

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो