scriptडॉ. विकास पाठक होंगे कोटा शहर के नए एसपी | Dr. Vikas Pathak will be the new SP of Kota city | Patrika News
कोटा

डॉ. विकास पाठक होंगे कोटा शहर के नए एसपी

कोटा. संयुक्त शासन सचिव डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की स्थानान्तरण सूची बुधवार देर रात जारी की। स्थानान्तरण सूची में कोटा शहर एसपी डॉ. विकास पाठक को लगाया है, जबकि एसपी गौरव यादव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सीबी) जयपुर के पद पर लगाया गया है।

कोटाNov 18, 2020 / 11:45 pm

Deepak Sharma

डॉ. विकास पाठक होंगे कोटा शहर के नए एसपी

डॉ. विकास पाठक होंगे कोटा शहर के नए एसपी

कोटा. संयुक्त शासन सचिव डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारियों की स्थानान्तरण सूची बुधवार देर रात जारी की। स्थानान्तरण सूची में कोटा शहर एसपी डॉ. विकास पाठक को लगाया है, जबकि एसपी गौरव यादव को पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सीबी) जयपुर के पद पर लगाया गया है। इसके साथ ही पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सीबी) जयपुर हिम्मत अभिलाष टॉक को सिरोही पुलिस अधीक्षक व सिरोही पुलिस अधीक्षक पूजा अवाना को पुलिस अधीक्षक सीआईडी (सीबी) जयपुर लगाया गया है।
यह भी है चर्चा
कोटा में पुलिस अधीक्षक के तबादले को पिछले दिनों कोटा नगर निगम चुनाव में कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज से जोड़कर भी देखा जा रहा है। कोटा दक्षिण नगर निगम के महापौर पद पर भाजपा और कांग्रेस में कांटे की टक्कर थी, लेकिन कांग्रेस ने निर्दलीयों को अपनी ओर मिलाकर भाजपा को पटखनी दी थी। ऐन चुनाव के दिन जब भाजपा पार्षदों की बस निगम कार्यालय के बाहर पहुंची तब कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निर्दलीय पार्षद को बस से उतारने की मांग को लेकर हंगामा कर दिया था। उसी दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस में बहस और कहासुनी हो गई। इसके बाद पुलिस ने उग्र कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लाठीचार्ज कर तितर बितर किया था। लाठीचार्ज में कई कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई थीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल और आलाकमान से की थी।

Home / Kota / डॉ. विकास पाठक होंगे कोटा शहर के नए एसपी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो