सर्टिफिकेट की नकल निकाल सकेंगे
मशीन के माध्यम से आमजन नकद, डेबिट, क्रेडिट कार्ड, बायोमैट्रिक के माध्यम से सभी सरकारी सेवाएं जैसे उपयोगिता बिल, विभिन्न आवेदन आदि का भुगतान भी कर सकते हैं। यह स्वचालित कियोस्क सरकारी स्टेशनरी पर सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे जन्म प्रमाणपत्र, जमाबंदी अन्य सर्टिफिकेट की नकल टोकन नम्बर से प्रिंट डालकर निकाल सकेंगे। नल-बिजली के बिल जमा करा सकेंगे। वे इस कियोस्क से तीन सौ तरह की सेवाएं प्राप्त कर सकेंगे।