scriptनहा गर्म पानी से रहे, पी ठंडा पानी रहे…यहां ऐसा चल रहा मौसम | Effect of cold increases in Hadoti region | Patrika News

नहा गर्म पानी से रहे, पी ठंडा पानी रहे…यहां ऐसा चल रहा मौसम

locationकोटाPublished: Nov 13, 2019 07:27:06 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

पंखे चलाकर कंबल ओढऩे का मौसम चल रहा, हाड़ौती में सुबह व शाम सर्दी

Effect of cold increases in Hadoti region

Effect of cold increases in Hadoti region

कोटा. हाड़ौती में बुधवार को मौसम का मिजाज बदला सा रहा। कोटा में सुबह शुष्क तथा दोपहर 12 बजे तक तेज धूप रही। दोपहर बाद बादल छाए रहे। शाम ढलने के साथ गलन बढ़ गई।
सुबह सर्दी के चलते लोग अब गर्म पानी से नहाने लगे हैं। घरों में गर्मागर्म व्यंजनों का आनंद लेने लगे हैं। अधिकतम तापमान 33.7 व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

बारां जिले में सुबह व शाम को सर्दी रही। दिन में मौसम सामान्य रहा, लेकिन रात में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। अब तापमान 18 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। अधिकतम तापमान 31 व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहा।
बूंदी जिले में दिनभर बादलों की आवाजाही बनी रही। इससे तापमान में हल्की गिरावट आंकी गई। रात के वक्त गलन महसूस हुई। शाम के वक्त दुपहिया वाहनों पर लोगों को हल्के गर्म कपड़ों में देखा गया।
यह भी पढ़ें

महिला बंदी फंदे पर झूली,पति ने कहा जेल में अपराधियो ने की हत्या,कोटा सेंट्रल जेल फिर विवादों में

अधिकतम तापमान 30 व न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। झालावाड़ जिले में सुबह और शाम को सर्दी का अहसास होने लगा है। अधिकतम तापमान 30 और न्यूनतम 18 रहा।

यह भी पढ़ें

ऐसा क्या हुआ कि दौडऩे वाला शहर कछुए सा रेंगने लगा



इनका यह कहना
मौसम वैज्ञानिक एनबी मीणा ने बताया कि पाकिस्तान व अफगानिस्तान के बीच पश्चिम विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है। उसके दबाव के कारण रोजाना बादल छाए हुए है। इससे गलन का असर बढ़ रहा है। मौसम खुलने के बाद सर्दी का असर ज्यादा बढ़ेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो