script

9 मार्च को यहां सिमट आएगा पूरा भारत, चंबल नदी और हैदराबाद एनकाउंटर भी दिखेंगे

locationकोटाPublished: Mar 06, 2020 07:01:32 pm

Submitted by:

mukesh gour

होली उत्सव : शहर में विभिन्न स्थानों पर होंगे आयोजन

9 मार्च को यहां सिमट आएगा पूरा भारत, चंबल नदी और हैदराबाद एनकाउंटर भी दिखेंगे

9 मार्च को यहां सिमट आएगा पूरा भारत, चंबल नदी और हैदराबाद एनकाउंटर भी दिखेंगे

कोटा. होली पर शहर में विभिन्न स्थानों आकर्षक झांकियों के दर्शन करवाए जाएंगे। बाद में मुहूर्त के अनुसार होलिका दहन किया जाएगा। सब्जीमंडी क्षेत्र में सुंदर धर्मशाला नवयुवक मंडल की ओर से चार प्रमुख झांकियां सजाई जाएगी। ये झांकियां 9 मार्च को शाम को 7 बजे दर्शकों के लिए खोल दी जाएंगी। अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा ने बताया कि देशभक्ति से ओतप्रोत भारत माता की झांकी, गिर्राज धरण की मनभावन झांकी भी शामिल होगी। भगवान के छप्पन भोग के दर्शन करवाए जाएंगे। झूले में झूलते राधा-कृष्ण समेत अन्य मनभावन झांकियां बनेगी। आदर्श होली संस्थान द्वारा नयापुरा में थाने के सामने संदेशपरक झांकियां नजर आएंगी। इसमें चर्मण्यवती व हैदराबाद एन्काउंटर का दृश्य दिखाया जाएगा। संयोजक राकेश शर्मा राकू ने बताया कि एक अन्य झांकी से बाघों के शिकार को रोकने का संदेश दिया जाएगा। चंबल की झांकी में इसकी कहानी व इसका कोटा के लिए महत्व को बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि हैदराबाद एनकाउंटर पूरे घटनाक्रम को भी झांकी के माध्यम से दर्शाया जाएगा। झांकियां 7 मार्च को दर्शकों के लिए खोल दी जाएगी। 8 मार्च स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, 9 को मुम्बई के कलाकारों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी। वहीं अहमदाबाद का बैंड भी आकर्षण का केन्द्र होगा।
read also : होलिका दहन में ये उपाय बचाएंगे वातावरण में फैले रोगों के बैक्टीरिया-वायरस से
बांके बिहारी मंदिर में फाग
रंगबाड़ी स्थित बांके बिहारी मंदिर में 6 मार्च से होली महोत्सव के तहत 4 दिवसीय आयोजन होंगे। अध्यक्ष राजेन्द्र खंडेलवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम 7 बजे से ठाकुरजी के साथ चंदन फाग खेला जाएगा। रघुनंदन भजनों की प्रस्तुति देंगे। 7 को पुष्प फाग का आयोजन किया जाएगा। इसमें भजन गायक भुवनेश शर्मा व 8 मार्च को विभिन्न द्रव्यों से मिश्रित फाग खेला जाएगा। इसमें मधुप गुप्ता भजनों की रसधार बहाएंगे। 9 मार्च को तलवंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर से सुबह 6 बजे संकीर्तन परिक्रमा निकाली जाएगी। तलवंडी स्थित राधाकृष्ण मंदिर में शुक्रवार रात 8 बजे से फागोत्सव का आयोजन किया जाएगा। मंदिर समिति की ओर से रवि अग्रवाल ने बताया कि गिरिराज मित्र मंडल की ओर से एलेन के निदेशक भजनोंं की रसधार बहाएंगे।
read also : Holi ‘Day’ : ट्रेनों में रहेगी मारामारी, नो रूम, लंबी वेटिंग
यहां उड़े फूल
टिपटा स्थित साईं बाबा के मंदिर में गुरुवार को फागोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में लोग शामिल हुए। उन्होंने फूलों से होली खेली। कार्यक्रम के समापन पर आरती कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
read also : जेईई मैंस-अप्रैल: दिव्यांगों को दिया जाएगा 1 घंटे का अतिरिक्त समय
बोट के बालाजी मंदिर में मनाया फागोत्सव
बैराज रोड स्थित बोट के बालाजी मंदिर पर गुरुवार को मारुति महिला मंडल की ओर से फागोत्सव मनाया। मंडल अध्यक्ष प्रकाश धारवाल ने बताया कि दोपहर 3 से 6.30 बजे तक मंदिर परिसर में आयोजित फोगोत्सव में महिलाओं ने राधा-कृष्ण व रुकमणी की झांकी सजाई। महिलाओं ने फाग गीतों पर नृत्य किया तथा फूलों से होली खेली।

ट्रेंडिंग वीडियो