scriptसड़कों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन | Events on Ram Navami | Patrika News

सड़कों पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, घाट पर प्रतिमाओं का विसर्जन

locationकोटाPublished: Oct 07, 2019 07:19:25 pm

Submitted by:

Dilip

राणा प्रताप सागर डेम के पास स्थित नाव घाट पर माताजी की पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया

Events on Ram Navami

Events on Ram Navami

रावतभाटा. घरों व मन्दिरों में स्थापित माताजी की प्रतिमाओं का सोमवार को विसर्जन किया गया। इसके तहत शहर की हर गली व मोहल्ले से सोमवार को माताजी का गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस मेंं डीजे की धुन पर भक्त जमकर नाचे। फिर राणा प्रताप सागर डेम के पास स्थित नाव घाट पर माताजी की पूजा अर्चना कर विसर्जन किया गया।
वार्ड नं. 5 छबीलदास की चक्की पास स्थापित माताजी का विसर्जन नाव घाट पर किया गया। इसके तहत शाम चार बजे जुलूस निकाला। जुलूस पुराना बाजार, चेतक मार्केट, आरपीएस कॉलोनी होते हुए गाजे बाजे के साथ राणा प्रताप सागर डेम स्थित नावघाट पर पहुंचा। यहां पर माताजी का विसर्जन किया गया। जुलूस में माता के भक्तों ने भजनों की धुन पर जमकर नृत्य किया। इससे पहले दोपहर को कन्या पूजन व माताजी का भंडारा हुआ। इसमें काफी लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। कोटा बेरियर स्थित गणेश मन्दिर मेें सुबह कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया गया। इसके बाद दिनभर भंडारा चला। शाम पांच बजे माताजी का जुलूस डीजे की धुन पर निकाला गया, जो विभिन्न मार्र्गों से होते हुए आरपीएस डेम पहुंचा। यहां पर माताजी का विसर्जन किया गया। शाम चार बजे आरपीएस स्थित बाल मन्दिर में स्थापित माताजी का प्रतिमा का जूलूस निकाला गया। जुलूस स्कूल से शुरू हुआ, जो आरपीएस कॉलोनी होते हुए नाव घाट पहुंचा। यहां पर माताजी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। इसके बाद विसर्जन किया गया।
दिनभर विसर्जन का दौर
आरपीएस डेम स्थित नाव घाट पर दिन भर विसर्जन का दौर चलता रहा। यहां पर माता के भक्त सुबह से ही जुलूस के रूप में प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए लाते रहे। नाव घाट पर देर तक भीड़ रही। उधर विसर्जन को लेकर प्रशासन की ओर से विशेष इंतजाम किए गए थे। यहां पर गोताखोर मौजूद थे,जो भी व्यक्ति प्र्रतिमा लेकर आता। उसकी प्रतिमा को गोताखोर नाव मेें लेकर जाते। इसके बाद विसर्जन कर देते।
देर शाम को लगी भीड़
माताजी की प्रतिमा को विसर्जन करने के लिए देर शाम नाव घाट पर भीड़ लगी रही। कईयों को अपनी प्रतिमा विसर्जन करके लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के जवान व सिविल डिफेस की टीम मौजूद थी।
दिनभर चले भंडारे
रामनवमी के उपलक्ष्य में सुबह से ही मन्दिरों में भीड़ रही। भक्तों ने मन्दिरों में दर्शन कर सुखसमुद्धि की कामना की। माता के भक्तों ने घरों में कन्याओं का पूजन कर भोजन कराया। फिर उन्हें फल व उपहार दिया। वार्ड नं. 1 स्थित जोगणिया माता मन्दिर में हवन हुआ। इसमें काफी लोगों ने आहुतियां दी। भंडारे की शुरुआत दोपहर 12.15 बजे हुई, जो शाम तक चली। हिंगलाज माता मन्दिर परिसर में 50 किलो फूल बिछाए गए। दोपहर को हवन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने भाग लिया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो