script‘कांग्रेस में चुनाव आते ही बढ़ जाती है चाटुकारिता’ | ex. cong minister questioned party mechanism | Patrika News

‘कांग्रेस में चुनाव आते ही बढ़ जाती है चाटुकारिता’

locationकोटाPublished: Jun 28, 2018 10:36:17 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

सांगोद में मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम
 

congress

‘कांग्रेस में चुनाव आते ही बढ़ जाती है चाटुकारिता’

कोटा/ सांगोद. गुरुवार को यहां विधानसभा स्तरीय मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम में पूर्व मंत्री भरतसिंह ने अपनी ही पार्टी की कार्य शैली पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चाटुकारों की संख्या बढ़ती जा रही है। चुनाव आते हैं तो चाटूकारिता शुरू हो जाती है लेकिन जो जमीन से जुड़ा है टिकट उसे ही मिले तो राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने से कोई नहीं रोक सकता।
सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तरुण कुमार ने कहा कि भाजपा जाति एवं धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है। राज्य एवं केन्द्र सरकार ने चुनाव के पूर्व जनता से जो वादे किए वो अब तक पूरे नहीं किए।
राजस्थान प्रभारी गणेश शंकर पांडेय ने कहा कि भाजपा की कथनी और करनी में अंतर को लोग समझ चुके हैं और आने वाले चुनावों में भाजपा को इसका सबक मिलेगा। कांग्रेस की असली पूंजी बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं, जो पार्टी की नींव है। कार्यक्रम को पूर्व सांसद इज्यराज सिंह ने भी सम्बोधित किया। इससे पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुशलपाल सिंह ने सभी का स्वागत किया।
मुख्यमंत्री की तारीफ
कार्यक्रम में भरतसिंह ने राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की प्रशंसा की। इससे पहले उन्होंने मुख्यमंत्री की कमियां भी गिनाई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने राजस्थान में नरेन्द्र मोदी एवं अमित शाह के रथ को रोक कर रखा है। एक महिला होते हुए दोनों की मनमर्जी के खिलाफ आवाज उठाना प्रशंसा के लायक है। भाजपा के राज से जनता त्रस्त है इसलिए हमें समझदारी से काम करना होगा।
इन्होंने भी किया सम्बोधित
देहात जिलाध्यक्ष सरोज मीणा, जिला प्रमुख सुरेन्द्र गुर्जर, पूर्व विधायक प्रेमचंद नागर, सीमलिया ब्लॉक अध्यक्ष जया मीणा, सुल्तानपुर प्रधान भूपेन्द्र सिंह हाड़ा, नगर अध्यक्ष श्याम बिहारी शर्मा, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष कुंजबिहारी सोनी, नगर महामंत्री राजेन्द्र गहलोत, पंचायत समिति सदस्य रमाकांत शर्मा, सेवादल जिलाध्यक्ष मनोज दुबे, समेत कई ने सम्बोधित किया।।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो