scriptप्रचंड गर्मी : यलो जोन में हाड़ौती अंचल | Extreme heat: Hadoti zone in the Yellow Zone | Patrika News

प्रचंड गर्मी : यलो जोन में हाड़ौती अंचल

locationकोटाPublished: Jun 11, 2021 08:34:25 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

प्री मानसून से मेघ गर्जन के साथ धूलभरी आंधी की चेतावनी

प्रचंड गर्मी : यलो जोन में हाड़ौती अंचल

प्रचंड गर्मी : यलो जोन में हाड़ौती अंचल

कोटा. हाड़ौती अंचल में गर्मी कहर बरपा रही है। दिनभर लू के थपेड़े चल रहे हैं। उमसभरी गर्मी के कारण लोग बेहाल हैं। मौसम विभाग ने हाड़ौती को यलो जोन में रखा है। आगामी दिनों में हीट वेव के साथ मेघ गर्जन और धूलभरी आंधी की चेतावनी जारी की गई है।

कोटा में भी सुबह से ही उमस भरी गर्मी रही। दिन में गर्म हवा के थपेड़े चलते रहे। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हुआ। हालांकि बादल छाए रहने से पारे में गिरावट रही। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को पारे में गिरावट रही। अधिकतम तापमान 41.7 व न्यूनतम तापमान 30.3 डिग्री सेल्सियस रहा। 12 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली।
झालावाड़ जिले में उमसभरी गर्मी ने लोगों को खासा परेशान किया। दिनभर लू के थपेड़ों ने परेशान किया। गर्मी के चलते एसी-कूलर भी गर्म हवा फेंकते रहे। अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री रहा।
बूंदी में भी गर्म हवा ने परेशान किया। अधिकतम तापमान 42 व न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
बारां जिले में उमस के चलते लोग पसीना-पसीना होते रहे। हवा थमने से चिपचिपाहट रही। देर शाम गर्मी व उमस से राहत पाने के लिए लोगों ने छतों व खुले स्थानों की राह पकड़ी। अधिकतम तापमान 41 व न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रहा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो