होम क्वारंटाइन में रह रही महिला आई पॉजिटिव ———————READ MORE—————— यातायात निरीक्षक की फर्जी फेसबुक आईडी बना मांगे रुपए कोटा. सायबर अपराधियों के हौसले दिन ब दिन बुलन्द होते जा रहे हैं। एक बदमाश ने तो कोटा के यातायात निरीक्षक की फर्जी सोशल आईडी बना ली और स्वयं को मुसीबत में बताते हुए लोगों से रुपए की मांग की। मामले की जानकारी लगने पर यातायात निरीक्षक ने अनन्तपुरा थाने में ठग के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया।
यातायात निरीक्षक नीरज गुप्ता ने बताया कि रविवार को किसी ने उनके नाम से फर्जी फेसबुक आईडी बना ली और उन्हें मुसीबत में बताते हुए स्वयं का खाता संख्या देकर गु्रप पर जुड़े लोगों से उसमें रुपए डालने की मांग की। हालांकि कोई भी उसके झांसे में नहीं आया। सोमवार सुबह जानकारी लगने पर उन्होंने अनंतपुरा थाने में प्रकरण दर्ज करवाया। अनंतपुरा पुलिस ने आरोपी के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया।