script

युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

locationकोटाPublished: Sep 18, 2020 07:23:10 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

कोटा. किशोरपुरा थाना क्षेत्र की साजीदेहड़ा बस्ती में गुरुवार रात बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर फायर कर दिया। युवक के दाहिनें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

युवक पर फायरिंग, पैर में लगी गोली

कोटा. किशोरपुरा थाना क्षेत्र की साजीदेहड़ा बस्ती में गुरुवार रात बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक पर फायर कर दिया। युवक के दाहिनें पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक को परिजन तुरंत एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
पीडि़त साजीदेहड़ा निवासी फिरोज खान (36) ने बताया कि वह गुरुवार रात बंजारा कॉलोनी की तरफ से घर जा रहा था। रास्ते में शिव चौक में मिलने वाले कुछ लोगों से बातचीत करने रुक गया। इसी दौरान बाइक पर आए दो लोगों में से एक ने लगातार दो फायर किए। एक फायर जमीन पर लगा तथा दूसरे फायर में गोली उसके दाहिनें पैर में जूते को पार करती हुई टकने को छूती हुई निकल गई। फायर करने के बाद दोनों युवक बाइक सहित फरार हो गए और जाते समय हवा में भी एक फायर किया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंचे और घायल फिरोज को एमबीएस अस्पताल लेकर गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
थानाधिकारी शम्भुसिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना करने पर दो गोलियों के खोल बरामद हुए। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकडऩे के लिए सम्भावित स्थानों पर दबिश दी, लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। शीघ्र ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि आपसी मनमुटाव के चलते यह घटना हुई है।
टोकना पड़ा भारी

पीडि़त युवक फिरोज खान ने बताया कि दो-तीन दिन पहले मौसी के लड़के अरसाद हुसैन का आरोपी हिरन बाजार निवासी इम्मू चांदीवाला से झगड़ा हो गया था। इस पर उन्होंने समझाइश की थी। उन्होंने बताया कि इसी बात को लेकर आरोपी इम्मू चांदीवाला अपने साथी के साथ बाइक पर आया और उस पर फाइरिंग की।

ट्रेंडिंग वीडियो