script

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर यह बोले पूर्व भंवर जितेंद्र सिंह

locationकोटाPublished: Sep 23, 2018 10:15:43 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

अमित शाह कुछ भी कह सकते हैं। उनकी झूठ बोलने की आदत है।

kota news

कांग्रेस के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवारी पर यह बोले पूर्व भंवर जितेंद्र सिंह

कोटा. कांग्रेस पार्टी आज नहीं पिछले पांच साल से जनता के कंधे से कंधा मिलाकर तैयारी कर रही है। इस सरकार ने जनता को ठगा व परेशान किया है। कांग्रेस पूरे समय जनता के साथ खड़ी रही है। अब जनता इंतजार कर रही है कि कब चुनाव हो और वह भाजपा की सरकार को उखाड़ फेंके।
यह बात कोटा में रविवार को महाराव उम्मेदसिंह द्वितीय जयंती समारोह में हिस्सा लेने आए पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने कही।
राजस्थान में कांग्रेस का चेहरा तय नहीं करने के मामले में उन्होंने कहा कि कांग्रेस में गहलोत, सचिन व सीपी जोशी सब साथ हैं। कांग्रेस अपना अगला चुनाव किसी चेहरे पर नहीं हाथ के निशान के आधार पर लड़ेगी। चुनाव के बाद हाईकमान विधायकों के बहुमत के आधार पर नेता तय करेगी। कांग्रेस में हमेशा से ऐसा ही होता आया है।

उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के राहुल गांधी के खुली आंखों से सपने देखने वाले बयान पर कहा कि अमित शाह के बयान पर मैं टिप्पणी इसलिए नहीं करना चाहता हूं, क्योंकि वह जो आज तक बोले हैं, उसको जनता ने नकार दिया है। उन्होंने राजनीति का स्तर नीचे गिरा दिया है। शाह व मोदी पहले तो जनता को जवाब दें, उन्होंने जो हर साल 2 करोड़ रोजगार, हर व्यक्ति को 15 लाख और किसान की आय दोगुनी करने का वादा किया था, उसका क्या हुआ। अब उनका भाषण कोई नहीं सुनना चाहता।
उन्होंने कहा कि अमित शाह कुछ भी कह सकते हैं। उनकी झूठ बोलने की आदत है। कांग्रेस की पिछली सरकार में बहुत बड़े-बड़े काम हुए हैं। मनरेगा व नि:शुल्क दवाई जैसी योजना चलाई। इससे हर वर्ग को फायदा मिला। स्टार्टअप इंडिया हो या डिजिटल इंडिया की बात कांग्रेस सरकार की ही योजना है। भाजपा इसे नए तरीके से भुना रही है।
गौरव यात्रा पर भी साधा निशाना
सिंह ने मुख्यमंत्री की गौरव यात्रा को निशाने पर लेते हुए कहा कि पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री का दौरा चल रहा है। अब वह हेलीकॉप्टर से दौरा करने लग गई हैं, क्योंकि रोड जाम हो जाता है। लोग विरोध करने लग जाते हैं।

ट्रेंडिंग वीडियो