scriptधोखाधड़ी: उधार राशि देने के बदले थमा दिए मृत पति के चेक, मामला दर्ज | Fraud case filed against woman in kota | Patrika News

धोखाधड़ी: उधार राशि देने के बदले थमा दिए मृत पति के चेक, मामला दर्ज

locationकोटाPublished: Dec 11, 2019 09:43:05 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

पुलिस ने जांच में लगा दी एफआर, न्यायालय ने की खारिज


कोटा. अदालत ने उधार राशि देने के बदले मृत पति के चेक थमाने के मामले में आरोपी महिला के खिलाफ पुलिस की एफआर को अस्वीकृत कर दिया। अदालत ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए।
खतरे की पटरी पर दौड़ रही ट्रेनें !

अधिवक्ता गोविन्द सिंह हाड़ा ने बताया कि बुद्धराज सिंह ने घरेलू काम की आवश्यकता होने के चलते बीना सारस्वत को डेढ़ लाख रुपए दिए। जिसकी एवज में बीना ने 18 जून 2016 का चेक दिया। जब बुद्धराज सिंह ने बैंक में चेक प्रस्तुत किया तो पता चला कि बीना ने उसके मृत पति महेन्द्र कुमार का चेक दिया था।
कांग्रेस के एजेंट बन कर आये अतिथि, छात्रसंघ अध्यक्ष ने कॉलेज प्रशासन पर साधा निशाना कहा मुख्य वक्ता का अपमान नहीं करेंगे बर्दाश्त

जिस पर उसने स्वयं हस्ताक्षर कर दिए थे। इस पर उसने मामले की शिकायत गुमानपुरा पुलिस को की, लेकिन इस मामले में पुलिस ने जांच में एफआर लगा दी। जिसे न्यायालय ने खारिज करते हुए इसे प्रथम दृष्टया धोखाधड़ी का मामला माना। अदालत ने आरोपी बीना के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के आदेश दिए। न्यायालय ने आरोपी को जमानती वारंट से 13 फरवरी 2020 को तलब किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो