24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोटा के युवा पूछ रहे साहब नौकरी लग गई है कब ज्वाइन करें, एयरपोर्ट अधिकारी बोले-आप ठगे गए

कोटा में हवाई सेवा क्या शुरू हुई, युवाओं को ठगने वालों के पंख लग गए। एयरपोर्ट ऑथेरिटी ऑफ इंडिया में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगी की जा रही।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोटा

•

image

Zuber Khan

•

Updated: 21 Mar 2018, 7:51 PM IST

Kota Airport

कोटा . कोटा में हवाई सेवा क्या शुरू हुई, युवाओं को ठगने वालों के पंख लग गए। हवाई सेवा विस्तार की संभावना और नौकरी की युवा चाहत को भुनाकर ठग रुपया ऐंठ रहे रहे हैं। एयरपोर्ट ऑथेरिटी ऑफ इंडिया (एएआई) में नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं के साथ ठगी की जा रही। अब तक दो दर्जन से ज्यादा युवा कोटा एयरपोर्ट पर ज्वाइनिंग के लिए एयरपोर्ट अधिकारी से संपर्क कर चुके। यहां उन्हें बताया कि वे ठगी का शिकार हुए हैं। बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर एएआई ने अलर्ट सर्कूलर भी जारी किया है।

Read More: रेलवे चीफ मैनेजर ने एसएसई को लताड़ा, कहा- नाच के दिखाओ, नहीं तो पड़ेंगे दो थप्पड़, अपमान से आहत अधिकारी बोले-आत्महत्या कर लूंगा

कोटा एयरपोर्ट अधिकारी लोकेश निर्वाण ने बताया कि यही नहीं, इन फर्जी कम्पनियों के झांसे में फंसे लोग उन्हें फोन कर पूछ रहे हैं कि 'साहब नौकरी लग गई है, कब ज्वॉइन करना है। यहां से उन्हें बताया जा रहा कि 'आपको किसी ने ठग लिया है, इस तरह की यहां कोई वेकेंसी नहीं निकाली गई है। निर्वाण के पास ऐसे अब तक 25 लोगों के फोन आ चुके हैं। इसमें कई लोग कोटा के भी हैं। कोटा ही नहीं प्रदेश सहित कई जगह युवाओं के साथ ठगी की जा रही है।

Read More: ऐसा समय आ गया कि अब कोटा इतिहास की घडिय़ां भी दौडऩे लगी उल्टी

अपॉइंटमेंट लेटर तक पहुंच रहे घर
एयरपोर्ट अधिकारी निर्वाण ने बताया कि कुछ लोग तो यहां अपॉइंटमेंट लेटर तक लेकर आ गए और कहने लगे कि कब से नौकरी पर आना है। उन्हें समझाया भी गया कि एएआई द्वारा सारा कार्य ऑनलाइन किया जाता है। बकौल निर्वाण, ठगी के शिकार लोगों ने बताया कि एक व्यक्ति से 15 से 50 हजार रुपए तक लिए जा रहे हैं। हर हफ्ते एक या दो लोग कागज लेकर यहां नौकरी ज्वाइन करने आ रहे हैं।

Read More: इंसाफ मांगती विरासत : सुनो कोटा, जिन्होंने तुम्हारी चार पीढिय़ों का वक्त बदला अब तुम उनका बुरा समय तो सुधार दो

एएआई ने जारी किया सर्कुलर
कोटा एयरपोर्ट पर एएआई का सर्कुलर आया जिसमें स्पष्ट किया गया है कि एएआई सीधी नियुक्तियां करता है, इसकी जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध होती है। किसी एजेंसी के माध्यम से नियुक्तियां नहीं की जाती। ये फर्जी कम्पनियां रजिस्टे्रशन शुल्क, टेनिंग कार्यक्रम, रिश्वत व अन्य तरीकों से भी पैसा ऐंठ रही हैं इनके झांसे में नहीं आएं।

बड़ी खबरें

View All

कोटा

राजस्थान न्यूज़

ट्रेंडिंग