scriptराशि अनुसार कैसे करें श्री गणेश का सिद्ध पूजन, कौन सा लगाएं भोग | Ganesh Chaturthi Bhog According To Zodiac In Hindi | Patrika News

राशि अनुसार कैसे करें श्री गणेश का सिद्ध पूजन, कौन सा लगाएं भोग

locationकोटाPublished: Aug 31, 2019 06:00:01 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

Ganesh Chaturthi 2019 राशि अनुसार ये भोग लगाएं तो होगी सभी मनोकामनाएं पूरी

राशि अनुसार कैसे करें श्री गणेश का सिद्ध पूजन, कौन सा लगाएं भोग

राशि अनुसार कैसे करें श्री गणेश का सिद्ध पूजन, कौन सा लगाएं भोग

कोटा. भाद्रपद महीने के शुक्लपक्ष की चतुर्थी तिथि को गणेश चतुर्थी त्योहार मनाया जाता है। यह मान्यता है कि भाद्रपद माह में शुक्ल पक्ष के दौरान भगवान गणेश का जन्म हुआ था। इस साल गणेश चतुर्थी 2 सितंबर सोमवार को मनाई जाएगी। इस दिन बुद्धि, समृद्धि और सौभाग्य के देवता के रूप में गणेश की पूजा की जाती है।
चित्रा नक्षत्र और चतुर्थी का बन रहा शुभ संयोग, लंबोदर करेंगे सबकी मनोकामनाए पूरी, मध्यान काल में करें गणपति की स्थापना


ज्योतिषाचार्य अमित जैन के अनुसार इस साल गणेश चतुर्थी पर ग्रह-नक्षत्रों की शुभ स्थिति से शुक्ल और रवियोग बन रहे हैं। इनके साथ ही सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग भी बन रहा है। यानी सिंह राशि में सूर्य, मंगल, बुध और शुक्र हैं। ग्रह-नक्षत्रों के इस शुभ संयोग में गणेश स्थापना होने से समृद्धि और सुख-शांति मिलेगी। वहीं कई लोगों की मनोकामना भी पूरी होगी।
अगर इस दिन राशि के अनुसार भगवान गणेश की पूजा ओर भोग लगाएं तो विशेष फल मिलता है।

मेष- मंत्र ॐ वक्रतुण्डाय हुं॥ विशेष भोग : छुआरा और गु़ड़ के लड्डू वृष- मंत्र: ॐ ह्रीं ग्रीं ह्रीं। विशेष भोग : मिश्री, शक्कर, नारियल से बने लड्डू मिथुन- मंत्र ॐ श्रीं गं लक्ष्मी गणपतेय वरवरदं सर्वजनं में वशमानयं स्वाहा॥ विशेष भोग : मूंग के लड्डू, हरे फल। कर्क- मंत्र ॐ एकदंताय हुं॥ विशेष भोग :मोदक के लड्डू, मक्खन, खीर। सिंह- मंत्र ॐ श्रीं श्रियैः नमः॥ विशेष भोग :गु़ड़ से बने मोदक के लड्डू व लाल फल, छुआरा । कन्या- मंत्र: ॐ गं गणपतयै नमः॥ विशेष भोग : हरे फल, मूंग की दाल के लड्डू व किशमिश। तुला- मंत्र ॐ ह्रीं, ग्रीं, ह्रीं॥ विशेष भोग : मिश्री, लड्डू और केला। वृश्चिक- मंत्र: ॐ ह्रीं उमापुत्राय नम: विशेष भोग : छुआरा और गु़ड़ के लड्डू । धनु- मंत्र : ॐ गं गणपतये नमः विशेष भोग : मोदक व केला। मकर- मंत्र : ॐ लम्बोदराय नमः। विशेष भोग : मोदक के लड्डू, किशमिश, तिल के लड्डू। कुंभ- मंत्र: ॐ सर्वेश्वराय नमः। विशेष भोग : गु़ड़ के लड्डू व हरे फल। मीन- मंत्र: ॐ सिद्धि विनायकाय नमः। विशेष भोग : बेसन के लड्डू, केला, बादाम।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो