scriptज्वेलर्स को झांसा देकर उड़ा लिए सोने के पेंडिल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात | gold stolen from jewelers shop | Patrika News

ज्वेलर्स को झांसा देकर उड़ा लिए सोने के पेंडिल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

locationकोटाPublished: Oct 26, 2021 10:54:02 pm

Submitted by:

dhirendra tanwar

चार महिलाओं ने दिया वारदात को अंजाम

ज्वेलर्स को झांसा देकर उड़ा लिए सोने के पेडिंल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

ज्वेलर्स को झांसा देकर उड़ा लिए सोने के पेडिंल, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

कोटा. कुन्हाड़ी थाना क्षेत्र के बालिता में एक ज्वेलर्स की दुकान से समूह में आई महिलाओं द्वारा सोने के पांच पेंडल चोरी कर ले जाने का मामला सामने आया है। वारदात सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई।
कैथूनीपोल निवासी विष्णु कुमार सोनी की जेवरात की दुकान बालिता में एक रिसोर्ट के पास है। 19 अक्टूबर की शाम को विष्णु दुकान पर बैठा था। तभी दो महिलाएं दुकान पर आई। उसके कुछ देर बाद दो और महिलाएं दुकान पर एक बच्चे के साथ आई। चारों महिलाओं ने सोने के पेंडिल व अन्य जेवरात दिखाने को कहा। पहले आई दो महिलाओं ने एक जोड़ी चुटकी खरीदी और रुपए देकर चली गईं। कुछ मिनट बाद दो महिलाएं भी बिना कुछ लिए दुकान से निकल गई। दुकानदार ने 10 मिनट बाद जेवरात समेटे तो सोने के पांच पेंडिल गायब मिले। महिलाओं ने उसे बातों में उलझ़ा कर वारदात की। दूसरे दिन दुकानदार ने कुन्हाड़ी थाने में चोरी की रिपोर्ट दी।
कुन्हाड़ी थानाधिकारी गंगासहाय ने बताया कि रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो