कोटा

गुड न्यूज: कोटा में बोरखेड़ा से कृषि विवि तक एक और बनेगा फ्लाईओवर

कोटा को एक और फ्लाईओवर बनेगा। बोरखेड़ा आरओबी से कृषि विश्वविद्यालय तक यह यह फ्लाईओवर बनेगा। कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने यहां कार्य शुरू कर दिया है।
 

कोटाJul 25, 2021 / 01:43 pm

Abhishek Gupta

गुड न्यूज: कोटा में बोरखेड़ा से कृषि विवि तक एक और बनेगा फ्लाईओवर

कोटा. कोटा को एक और फ्लाईओवर बनेगा। बोरखेड़ा आरओबी से कृषि विश्वविद्यालय तक यह यह फ्लाईओवर बनेगा। कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने यहां कार्य शुरू कर दिया है। इससे एक लाख लोगों को फायदा मिलेगा। नगर विकास न्यास की देखरेख में इसका निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। प्रोजेक्ट इंजीनियर रवि माथुर ने बताया कि यह फ्लाईओवर 111 करोड़ का बनेगा। यह 1100 मीटर लम्बा रहेगा। इसका निर्माण कार्य 18 माह में पूरा हो जाएगा। इससे यातायात जाम से मुक्ति मिलेगी।
दरअसल, वर्तमान में 80 फीट रोड के पास आरओबी बना हुआ है, लेकिन बोरखेड़ा चौराहे सब्जीमंडी के पास जगह की तंगी के कारण अक्सर जाम की स्थिति बनती है। कई बार तो वाहनों की लम्बी कतारें लग जाती है। यहां यातायात पुलिस के दो-तीन कर्मचारियों को तैनात करना पड़ता है। इस जाम से मुक्ति के लिए ही इस फ्लाईओवर का निर्माण कार्य किया जा रहा है। हाल ही में कंस्ट्रक्शन कम्पनी ने यहां इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया है। यह आरओबी से होता हुआ कोटा कृषि विवि तक बनेगा। विशेषाधिकारी आरडी मीणा ने बताया कि आरओबी से इस फ्लाईओवर का उठाव होगा। यहां केनाल क्रॉसिंग, देवली अरब रोड होने के कारण यातायात की समस्या रहती है। इससे दूर हो जाएगी।

Home / Kota / गुड न्यूज: कोटा में बोरखेड़ा से कृषि विवि तक एक और बनेगा फ्लाईओवर

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.