scriptकरंट से तड़पते पोते को बचाने दौड़ी दादी, दोनों की गई जान | Grandma runs to save grandson suffering from current, both died. | Patrika News

करंट से तड़पते पोते को बचाने दौड़ी दादी, दोनों की गई जान

locationकोटाPublished: Sep 17, 2020 07:20:03 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

झालावाड़. झालावाड़ जिले के उन्हेल-नागेश्वर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह खेत में मक्का की फसल में सिंचाई के लिए विद्युत मोटर चलाते समय करंट लगने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत हो गई।

करंट से तड़पते पोते को बचाने दौड़ी दादी, दोनों की गई जान

करंट से तड़पते पोते को बचाने दौड़ी दादी, दोनों की गई जान

झालावाड़. झालावाड़ जिले के उन्हेल-नागेश्वर थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह खेत में मक्का की फसल में सिंचाई के लिए विद्युत मोटर चलाते समय करंट लगने से दादी-पोते की दर्दनाक मौत हो गई।
उन्हेल थानाधिकारी भंवर सिंह ने बताया कि गुरुवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव कचनारा में करंट लगने से दादी-पोते की मौत का चौमहला चिकित्सालय से सूचना मिली। इस पर वे जाप्ते लेकर चौमहला अस्पताल मौके पर पहुंचे। जहां मृतक के परिजनों ने बताया कि कचनारा गांव निवासी नरेन्द्र सिंह (22) व उसकी दादी कमला कुंवर (62) खेत पर मक्का की फसल में पानी देने गए थे।
इसी दौरान खेत पर नरेन्द्र सिंह ने मोटर चालू की, तो वह करंट की चपेट में आ गया। उसे करंट की चपेट में आया देख दादी दौड़ती हुई वहां पहुंची और उसे बचाने का प्रयास किया। इस दौरान वह भी करंट की चपेट में आ गई। जिससे दोनों मौके पर ही बुरी तरह झुलस गए। इस पर दोनों को गंभीर हालत में उपचार के लिए चौमहला के राजकीय चिकित्सालय ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दादी और पोते दोनों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में मातम छा गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो