कीर्तन में गुरुग्रन्थ साहब की सवारी, पंजप्यारे शामिल हुए। कीर्तनी जत्थों ने कीर्तन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। पूरे रास्ते कीर्तन की मधुर धुन गूंजती रही। कोरोना के कारण दो साल बाद नगर कीर्तन निकलने से लोगों में विशेष उत्साह नजर आया। गुरुद्वारे में समूह संगत एवं प्रबंधक कमेटी श्रीगुरुसिंह सभा कोटा जं के तत्वावधान में साहब गुरुनानक देव का 553वां प्रकाश गुरु पर्व भव्य रूप में मनाया जा रहा है। सभा अध्यक्ष अमरजीत सिंह माखीजा ने बताया कि नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहब स्टेशन से क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होता हुआ गुरुद्वारे सम्पन्न हुआ। गुरुद्वारा सिंह सभा कोटा जक्शन के सचिव गुरुप्रीत सिंह समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। नगर कीर्तन के दौरान कई मार्ग में जगह-जगह लोगोें ने स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने गुरुग्रन्थ साहब के सम्मुख मत्था टेका।