scriptधन तेरस से पहले धन बरसने का बना संयोग | Guru Pushya Yoga on 28 october | Patrika News

धन तेरस से पहले धन बरसने का बना संयोग

locationकोटाPublished: Oct 27, 2021 10:11:05 pm

Submitted by:

Hemant Sharma

कोटा. धनतेरस से पहले गुरुवार को गुरु पुष्य योग रहेगा। खरीदारी के इस महायोग में बाजार में धन बरसेगा। घर व बाजारों में महायोग को लेकर खासा उत्साह है। लोग धनतेरस से पहले भी इस खास संयोग में खरीदारी को तैयार हैं।
 
 

guru pushya yog

धन तेरस से पहले धन बरसने का बना संयोग

कोटा. धनतेरस से पहले गुरुवार को गुरु पुष्य योग रहेगा। खरीदारी के इस महायोग में बाजार में धन बरसेगा। घर व बाजारों में महायोग को लेकर खासा उत्साह है। लोग धनतेरस से पहले भी इस खास संयोग में खरीदारी को तैयार हैं। कोई वाहन तो कोई अन्य सुख सुविधाओं की वस्तुओं को घर लेकर आएगा। इससे सोना, चांदी, आभूषण, वस्त्र, मशीनरी, इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक वस्तुओं के बाजार में खासी रौनक रहने वाली है।
सुबह से शुरू होगा गुरु पुष्य

आचार्य धीरेन्द्र के अनुसार गुरुवार सुबह 9.40 बजे से गुरु पुष्य शुरू हो जाएगा, जो शुक्रवार सुबह 6.50 बजे तक रहेगा। इससे लोगों को सुबह से लेकर रात तक खरीदारी के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। इस दौरान खरीदारी के भी विभिन्न मुहूर्त रहेंगे। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो इस तरह के योग वर्षों में बनते हैं। पुष्य योग बनते हैं, लेकिन त्योहारों के पहले संयोग बनना विशेष हो जाता है। इस तरह के संयोग में की गई खरीदारी स्थायित्व देती है।
ये रहेंगे मुहूर्त

सुबह 10.46 बजे से 12.10 बजे तक चर का चौघडिय़ा रहेगा। इस तरह के चौघडि़ए में चलायमान वस्तु, वाहन, इलेक्ट्रॉनिक व इलेक्ट्रिक उपकरण की खरीद, मशीनरी की शुरुआत की जा सकती है। चर के बाद 12.10 से 1.35 बजे तक लाभ का चौघडिय़ा रहेगा। फिर 1.35 से 2.59 तक अमृत, 4.23 से 5.47 बजे तक शुभ व 7.23 से 8.59 बजे तक अमृत व चर के चौघडि़ए में खरीदारी की जा सकती है। इस तरह दिनभर खरीदारी के ढेरों मुहूर्त रहेंगे।
सजे बाजार

गुरुपुष्य संयोग को देखते हुए बाजारों मंे उत्साह है। सब्जीमंडी स्थित सर्राफा बाजार, चौथमाता बाजार,कपड़ा बाजार, वाहन व इलेक्ट्रानिक उपकरण, फर्नीचर के शोरूम व अन्य प्रतिष्ठानों को व्यापारियों ने फेस्टिवल सीजन में होने वाली डिमांड को देखते हुए सजाया है। विक्रेता धनतेरस से पहले पुष्य योग में अच्छे कारोबार की उम्मीद लगाए हुए हैं। इसी को देखते हुए उन्होंने अपने प्रतिष्ठानों को सजाया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो