script14 अप्रेल के बाद राजस्थान के मौसम में होगा ये बदलाव | Heat is high, then mercury rises in Rajasthan | Patrika News

14 अप्रेल के बाद राजस्थान के मौसम में होगा ये बदलाव

locationकोटाPublished: Apr 11, 2021 06:50:02 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

गर्मी का सितम, फिर बढ़ा पारा

14 अप्रेल के बाद राजस्थान के मौसम में होगा ये बदलाव

14 अप्रेल के बाद राजस्थान के मौसम में होगा ये बदलाव

कोटा. हाड़ौती अंचल में गर्मी का सितम जारी है। सूर्य की किरणें आसमान से आग बरसा रही हैं। गर्मी के कारण आमजन बेहाल है। पारा वापस चढ़ता जा रहा है। दो दिन में पारा दो डिग्री उछलकर 40 डिग्री पर पहुंच गया।
दरअसल, सुबह से ही सूर्य की किरणें तीखी हो जाती हैं। दोपहर तक किरणें अंगारे बरसाना शुरू कर देती हैं। हालात यह होते हैं कि दोपहर में लोग घरों से बाहर तक नहीं निकल पा रहे। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर कम नहीं हो रहा। गर्मी के कारण लोग शीतल पेय पदार्थों का उपयोग कर रहे हैं।
मौसम विभाग के अनुसार कोटा का अधिकतम तापमान 40 व न्यूनतम तापमान 20.9 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा की रफ्तार 7 किमी प्रति घंटे की रही। जयपुर मौसम विभाग का कहना है कि 14 अप्रेल से पश्चिमी राजस्थान के ऊपर एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होगा। उससे मौसम में थोड़ा बदलाव हो सकता है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो