scriptराजस्थान के इस अंचल में सावन की पहली झमाझम बारिश | Heavy monsoon rain in rajasthan | Patrika News

राजस्थान के इस अंचल में सावन की पहली झमाझम बारिश

locationकोटाPublished: Jul 12, 2020 06:33:06 pm

Submitted by:

shailendra tiwari

एक घंटे में 20 एमएम बारिश दर्जउमस व गर्मी से मिली राहत

राजस्थान के इस अंचल में सावन की पहली झमाझम बारिश

राजस्थान के इस अंचल में सावन की पहली झमाझम बारिश

कोटा. कोटा शहर में रविवार को सावन की पहली झमाझम बारिश हुई। इससे सड़कों पर पानी बह निकला। तेज बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वैसे हाड़ौती में जून व जुलाई में अच्छी बारिश होती है, लेकिन मानसून की बेरुखी से इस बार अब तक अच्छी बारिश नहीं हुई। बीते 12 दिन से मानसून रूठा हुआ था।
सावन के 5 दिन गुजर जाने के बाद रविवार को तेज बारिश हुई। सुबह उमस व गर्मी का जोर रहा। दोपहर बाद काली घटाएं छाई और तेज हवा के साथ बारिश हुई। बारिश का दौर 2.30 बजे से शुरू हुआ, जो 3.30 बजे तक चला। इस बीच 20 एमएम बारिश दर्ज की गई।
हवा की रफ्तार 12 किमी प्रति घंटे की रही। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 35.4 व न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। कोटा में औसत 650 एमएम बारिश होती है, लेकिन अभी तक मात्र 145.8 एमएम बारिश हुई है। मौसम विभाग ने 14-15 जुलाई को कोटा व उदयपुर संभागों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो