
रावतभाटा. क्षेत्र के राणा प्रताप सागर बांध से छोड़े जा रहे पानी के कारण भैंसरोडगढ़़ मार्ग स्थित चाम्बला पुलिया पर करीब 4 पानी की चादर चल रही है। इसके चलते आदर्श विद्या मंदिर विद्यालयों में अध्यनरत रावतभाटा क्षेत्र के करीब 338 बच्चे शनिवार को पुलिया के उस पार अटक गए हैं। प्रधानाचार्य ओमप्रकाश भाम्बी ने बताया कि पुलिया पर पानी होने से सभी बच्चे दो दिन से यहां अटके हुए हैं। इनमें से 10 बच्चे बीमार हो गए। वहीं, ग्रामीणों द्वारा भोजन की व्यवस्था की जा रही है।
High Alert: 13 साल में पहली बार राणा प्रताप के 14 और गांधी सागर के खुले 16 गेट, कोटा में बाढ़, बस्तियां करवाई खाली, कई गांव बने टापू
जानकारी के अनुसार श्रीराम बाल विद्यामंदिर भैंसरोडगढ़़ में शनिवार को हिंदी दिवस पर आयोजित सामूहिक समारोह में शामिल होने के लिए चारभुजा, एकलिंगपुरा के आदर्श विद्या मंदिर के कक्षा 3 से 8वीं तक के 70 बच्चे तथा आदर्श विद्या मंदिर महुपुरा के कक्षा 9 से 12 तक के 268 बच्चे व 35 शिक्षक कार्यक्रम में भाग लेने गए थे। लेकिन शाम को रावतभाटा आने के दौरान पुलिया पर पानी की चादर चलने से अटक गए। विद्यालय प्रबंधन की ओर से शनिवार रात सभी बच्चों के ठहरने और खाने की व्यवस्थाएं महुपुरा स्थित विद्यालय में करवाई गई। अगले दिन रविवार को भी पुलिया पर चादर के चलते आवागमन बाधित रहा। रविवार रात भी सभी बच्चों का ठहराव भैंसरोडगढ़़ के श्रीराम बाल विद्या मंदिर में कराया गया।
Weathe Update: मध्यप्रदेश में भारी बारिश से राजस्थान में हाई अलर्ट, बैराज के 15 गेट खोल 4 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा, कोटा में बाढ़ के हालात
भैंसरोडगढ़ में संकुल स्तरीय भौतिक प्रतियोगिता में रावतभाटा, एकलिंगपुरा, चारभुजा के बच्चे शामिल होने आए थे। बाकि बच्चे महुपुरा आदर्श विद्या मंदिर विद्यालय के है। बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्थाएं ग्रामीणों ने करवाई है। कुछ बच्चों की तबियत बिगडऩे पर चिकित्सकों ने जांच करके दवाइयां भी दी है।
ओमप्रकाश भाम्बी, प्रधानाचार्य, श्रीराम बालविद्या मंदिर विद्यालय, भैंसरोडगढ़