scriptयहां बच्चों को पसंद आ रही हाथी की चित्रकारी | Here children are liking elephant paintings | Patrika News

यहां बच्चों को पसंद आ रही हाथी की चित्रकारी

locationकोटाPublished: Nov 15, 2020 10:37:47 pm

Submitted by:

Jaggo Singh Dhaker

दीपावली के मौके पर इस बार स्टेशन क्षेत्र की नॉर्थ एक्स टाउनशिप में रंगोली और चित्र बनाकर घर सजाए गए हैं। कोरोना से बचाव का संदेश देने वाले चित्र भी कई घरों में बनाए गए हैं।

north_x.jpg

नॉर्थ एक्स टाउनशिप में रंगोली और चित्र बनाकर घर सजाए गए हैं।

कोटा. दीपावली के मौके पर स्टेशन क्षेत्र की नॉर्थ एक्स टाउनशिप में घरों को आकर्षक तरीके से सजाया गया है। यहां बच्चों और महिलाओं ने घरों में और घरों के बाहर सुंदर चित्रकारी की है और कई तरह की रंगोली बनाई है। इनमें से एक हाथी का चित्र हर किसी को लुभा रहा है। पिछले दो दिनों से लगातार लोग इस चित्र को देखने के लिए आर रहे हैं। खासतौर से टाउनशिप के बच्चों को ये चित्र आकर्षित कर रहा है। यह चित्र यहां रहने वाली डॉक्टर अपराजिता शर्मा ने बताया है। वे चिकित्सक होने के साथ एक चित्रकार भी हैं और कक्षा छह से ही इस तरह के चित्र बनाती आ रही हैं। कई बच्चों ने डॉक्टर अपराजिता से इस तरह के चित्र बनाना का प्रशिक्षण देने का अनुरोध किया है। जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उन्होंने बताया कि इस तरह के चित्र पुरातन भारतीय सांस्कृतिक की परंपराओं का सजीव चित्रण करते हैं। चित्रों का अवलोकन करने आए हरिशंकर नुवाध ने बताया कि बच्चों से जब सुना कि कॉलोनी में हाथी का बहुत सुंदर और बड़ा चित्र उकेरा गया है तो देखे बिना नहीं रहा गया। यहां आने पर देखा तो वाकई चित्र सबका ध्यान खींचने वाला है। इसके अलावा कोरोना से बचने का संदेश देने वाली रंगोली और चित्र भी कई घरों में बना गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो