कोटा

HIT AND RUN : गश्त पर खड़े दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार कर भागा कार चालक

HIT AND RUN : कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र स्थित अग्निशमन केंद्र रोड पर गुरुवार देर रात गश्त पर खड़े दो पुलिस कर्मियों को एक कार चालक टक्कर मारकर भाग गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को नए अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोटाMar 29, 2024 / 01:16 am

Deepak Sharma

HIT AND RUN : कोटा के आरकेपुरम थाना क्षेत्र स्थित अग्निशमन केंद्र रोड पर गुरुवार देर रात गश्त पर खड़े दो पुलिस कर्मियों को एक कार चालक टक्कर मारकर भाग गया। दोनों घायल पुलिसकर्मियों को नए अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। वहां से तलवंडी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, अग्निशमन केंद्र के पास गुरुवार रात 10 बजे जवाहर नगर थाने के कांस्टेबल अन्नाराम एवं दादाबाड़ी थाने के कांस्टेबल विश्वेन्द्र खड़े थे। इसी दौरान वहां से तेज गति से एक कार चालक आया और दोनों पुलिसकर्मियों को जोरदार टक्कर मार कर भाग गया।

प्रत्यक्षदर्शी जसप्रीत ने बताया कि रॉयल गार्डन के पास दोनों कांस्टेबल खड़े थे। वह पास से गुजर रहा था। तभी एक कार चालक आया और पीछे से दोनों को जोरदार टक्कर मारी। दोनों कांस्टेबल उछलकर दूर जाकर गिरे। उनके सिर हाथ-पैर सहित अन्य जगह चोटें आईं। वह दोनों को नए अस्पताल लेकर पहुंचा। चिकित्सकों की सूचना पर जवाहर नगर पुलिस पहुंची। थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि दोनों पुलिसकर्मियों को झालावाड़ रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। नंबर के आधार पर पुलिस कार चालक की तलाश कर रही है।

Home / Kota / HIT AND RUN : गश्त पर खड़े दो पुलिसकर्मियों को टक्कर मार कर भागा कार चालक

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.