script

PICS: ये हैं कोटा के वो पार्षद जिन्होंने अपने वार्ड को किया हाईटेक, इन नवाचारों में दिखी स्मार्ट सिटी की झलक

locationकोटाPublished: Nov 23, 2019 05:05:06 pm

Submitted by:

​Zuber Khan

कोटा नगर निगम ने शहर के विकास के लिए कुछ नहीं किया, लेकिन कुछ पार्षदों ने अपने वार्डों को इतना हाईटेक किया कि जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान…

Innovations Works

वार्ड 54: लोगों के लिए आधुनिक जिमपार्षद विवेक राजवंशी ने अपने वार्ड 54 में आधुनिक जिम बनवाया है। लोकसभा अध्यक्ष भी इसकी प्रशंसा कर चुके हैं। यहां स्टीमबाथ भी है। वार्ड को वाई-फाई जोन बनाया गया है। लोगों की समस्या समाधान के लिए ऑनलाइन सिस्टम है। वार्ड में वॉटर कूलर और सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। कॉलोनियोंं में लोहे के दरवाजे लगाए गए हैं। निगम ने भी स्मार्ट वार्ड प्रोजेक्ट में इसे आदर्श माना था।

कोटा. नगर निगम का मौजूदा बोर्ड गंदगी, आवारा मवेशियों की समस्या, सीवरेज, सड़कों को दुरुस्त करने में पूरी तरह से नाकाम साबित हुआ है। आवारा मवेशियों की समस्या तो पांच साल में बढ़ते-बढ़ते जानलेवा साबित हो गई। इससे जुड़े हादसों में कई अपनी जान गंवा चुके हैं। इस दौरान कुछ पार्षद ऐसे रहे जो अपने वार्ड में ही नहीं, पूरा शहर में नवाचार के लिए चर्चा में रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो