scriptभाई बहन के स्नेह का प्रतीक है भाई-दूज, जानें शुभ मुहूर्त.. | holi bhai dooj 2020 this festival is celebrated in kota | Patrika News
कोटा

भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है भाई-दूज, जानें शुभ मुहूर्त..

bhai dooj 2020 रंगोत्सव के दूसरे दिन भाईदूज का त्यौहार..

कोटाMar 11, 2020 / 10:38 am

Suraksha Rajora

भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है भाई-दूज, जानें शुभ मुहूर्त..

भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है भाई-दूज, जानें शुभ मुहूर्त..

कोटा . हिंदू धर्म से जुड़े कैलेंडर और पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन किया जाता है। वहीं रंगोत्सव होली के दूसरे दिन भाईदोज (भाईदूज) का त्यौहार मनाया जाता है। इस बार 11 मार्च 2020 बुधवार को भाईदोज पर बहनें अपने भाई की लंबी आयु की कामना के लिए उनका पूजन करती हैं। ज्योतिषाचार्य अमित जैन ने बताया की शुभ मुहूर्त सुबह 11से 12 और दोपहर 3. 30 से शाम 4. 5 तक लाभ अमृत के चौघड़िया में तिलक कर सकते है ।
इस दिन बहनें अपने भाई के माथे पर टीका लगाती हैं और उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। पौराणिक कथा के अनुसार भाई दूज पर खुद यमराज ने अपनी बहन यमुना के घर जाकर टीका लगवाया था और भोजन किया था। यमराज ने आशीर्वाद दिया कि इस दिन जो भाई अपनी विवाहित बहन के घर जा कर टीका करवाएगा और भोजन करेगा उसे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहेगा।
मान्यता है कि इसके बाद से ही भाईयों का बहन के घर जा कर टीका लगवाने की परंपरा शुरू हुई। इस दिन कई जगहों पर बहनें भी भाई के लिए व्रत रखती हैं। बहनें इस दिन पूजा की थाल सजाकर भाई के सामने बैठती हैं। उसके माथे पर तिलक लगाती हैं और फिर भाई की आरती उतारती हैं और मिष्ठान खिलाती है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो