scriptHoli 2019: झांकियों में दिखाया पुलवामा हमले का दर्द, सैनिकों के शौर्य की गाथा | Holika Dahan 2019 Pulwama attack shown in the flags soldiers shaury | Patrika News

Holi 2019: झांकियों में दिखाया पुलवामा हमले का दर्द, सैनिकों के शौर्य की गाथा

locationकोटाPublished: Mar 18, 2019 11:16:51 pm

Submitted by:

Suraksha Rajora

नयापुरा में दर्शकों के लिए खुली झांकी, उमड़ी भीड़…अपलक निहारते रहे

Holika Dahan 2019 Pulwama attack shown in the flags soldiers shaury

Holi 2019: झांकियों में दिखाया पुलवामा हमले का दर्द, सैनिकों के शौर्य की गाथा

कोटा. शहर में होली की धूम शुरू हो गई है। जगह जगह फागोत्सव के आयोजन चल रहे हैं। आदर्श होली संस्थान के तत्वावधान में आयोजित मनाए जा रहे होली महोत्सव के तहत नयापुरा में होली को दर्शकों के लिए खोल दिया गया। झांकियां देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। देर रात तक लोग झांकियां देखने आते रहे। पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले पर आधारित झांकियों को देख लोग मंत्र मुग्ध हो गए। देर रात तक लोगों की भीड़ लगी रही। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष राकेश शर्मा राकू के अनुसार इस वर्ष तीन विशेष झांकियों को बनाया गया, इनके माध्यम से पुलवामा हमले के दर्द को दर्शाया गया, वहीं सैनिकों के शौर्य को भी बताया गया। भारत माता की विशेष झांकी को लोग अपलक निहारते रहे।
यह भी पढ़ें

Holi special: शादी नहीं हो रही है तो होलिका दहन पर कर ले यह उपाय हो जाएगा गठबंधन

संस्था के अध्यक्ष राकेश शर्मा राकू ने बताया कि मंगलवार को को स्कूली बच्चों के लिए नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे,इससे पहले दर्शनार्थियों के लिए झांकियों के दर्शन खुलने के निर्धारित समय से पहले लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया। रात तक भीड़ लगी रही।
यहां लहराएगा तिरंगा

शहर में जगह जगह होली महोत्सव मनाया जाएगा व झांकियां सजाई जाएंगी। सब्जीमंडी में सुंदर धर्मशाला नवयुवक मंडल के तत्वावधान में होली महोत्सव मनाया जाएगा। संस्थापक अध्यक्ष ब्रह्मदत्तशर्मा ने बताया कि इस वर्ष देशभक्ति भावनाओं से ओतप्रोत तिरंगा थीम पर झांकियों को सजाया जाएगा। भारत माता की विशेष झांकी के अलावा सीमा पार आतंकियों के ठिकानों को झांकियों को दिखाया जाएगा।
सुभाष सर्किल से सब्जीमंडी तक तिरंगों से सजाया जाएगा। झाकियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। होलिका दहन से पहले बुधवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शुभ मुहूर्त में दहन किया जाएगा। मानव मंदिर समिति के तत्वावधान में टीलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में होली महोत्सव मनाया जाएगा। महासचिव राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि बुधवार को रात 8 बजे से राजस्थानी होली गीत कार्यक्रम होगा। रातको 9 बजे होलिका दहन किया जाएगा वहीं 21 मार्च को सुबह 10 बजे होली मिलन व शाम को 7 बजे फागोत्सव मनाया जाएगा।
राधाकृष्ण के संग खेली होली

राजस्थान ब्राह्मण महासभा के महिला मंडल के तत्वावधान में रंगबाड़ी रोड स्थित मंगलेश्वरी गार्डन में फागोत्सव मनाया। इसमें समाज की महिलाओं ने शिकरत की। महिला मंडल की संभागीय अध्यक्ष शशि शर्मा ने बताया कि इस मौके पर राधाकृष्ण का रूप धरा और भगवान के साथ होली खेली। इस दौरान रसिया को नार बनाओ री..सरीखे भजनों पर नृत्य किया। समाज की पदाधिकारी संतोष गौतम,प्रमिला मिश्रा, सुनीता शर्मा, प्रभा शर्मा, अंजली शर्मा, अर्चना दुबे समेत अन्य महिलाओ शिकरत की
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो