scriptपत्नी से परेशान पति ने सुसराल में पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह..मामला जानकर रह जाएंगे हैरान | husband commit suicide at wife's house | Patrika News

पत्नी से परेशान पति ने सुसराल में पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह..मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

locationकोटाPublished: May 14, 2019 08:30:31 pm

Submitted by:

Rajesh Tripathi

युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

kota news

पत्नी से परेशान पति ने सुसराल में पेट्रोल छिड़ककर किया आत्मदाह..मामला जानकर रह जाएंगे हैरान

कोटा.बारां जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में पत्नी से पीडि़त पति ने सुसराल में खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। युवक को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां मंगलवार को युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस के अनुसार बारां जिले के कवाई थाना क्षेत्र में दरा गांव निवासी मोनू (23) की शादी तीन साल पहले बारां जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के चतरगंज गांव निवासी सुनीता से हुई थी। शादी के बाद दोनों पति पत्नी में विवाद व पारिवारिक झगड़ा चल रहा था। इसके चलते पत्नी उसे छोड़कर अपने मायके चली जाती थी। जिससे युवक मानसिक तनाव में रहता था। युवक के ससुराल पक्ष में शादी होने से वह उसकी पत्नी के साथ 4 मई 2019 को चतरगंज गया हुआ था। यहां पर शादी का कार्यक्रम खत्म होने पर जब वो पत्नी को लेकर वापस घर लौटने लगा तो पत्नी ने उसके साथ आने से इंकार कर दिया। जिसके चलते युवक ने घर में रखी पेट्रोल की पीपी खुद पर डालकर आत्मदाह कर लिया। परिजनों ने युवक को गंभीर झुलसी अवस्था मे बारां के अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां युवक की हालत गंभीर को देखते हुए उसे उपचार के लिए कोटा रैफर कर दिया गया। परिजन युवक को लेकर कोटा के एबीएस अस्पताल पहुंचे। जहां ड्यूटी डॉक्टरों ने जांच के बाद युवक को अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। जहां युवक ने मंगलवार सुबह उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
आधे घंटे पहले लोगों को परोस रहा खा खाना अचानक
हुआ गायब, दरवाजा खोला तो झूल रही थी लाश..

मृतक की मां ने बहू पर उसके पुत्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से उनकी बहू सुनीता आए दिन उनके बेटे से झगड़ा कर के अपने मायके चली जाती थी। युवक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जिसके कारण बार बार काम छोड़कर पत्नी को लेने जाना पड़ता था। जिससे मोनू मानसिक तनाव में था। इसी के चलते मोनू को आत्मदाह करने को मजबूर हो गया।
पारिवारिक झगड़े के चलते युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह कर लिया। जिससे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
जाकिर हुसैन,
एएसआई,नाहरगढ़ थाना।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो