scriptतो नहीं हारती कभी काँग्रेस, अब जनता खुद उखाड़ फेंकेगी मध्यप्रदेश में भाजपा को | If this does not happen then never lose congress party | Patrika News

तो नहीं हारती कभी काँग्रेस, अब जनता खुद उखाड़ फेंकेगी मध्यप्रदेश में भाजपा को

locationकोटाPublished: Jun 11, 2018 02:13:05 pm

Submitted by:

Deepak Sharma

मप्र के पूर्व मंत्री नाहटा ने दी नसीहत, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर गुटबाजी से दूर रहने का पाठ पढ़ाया| कहा-: मध्यप्रदेश में पार्टी के आधार पर लड़ेंगे चुनाव|

kota news

तो नहीं हारती कभी काँग्रेस, अब जनता खुद उखाड़ फेंकेगी मध्यप्रदेश में भाजपा को

कोटा. मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने रविवार को रामगंजमंडी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर गुटबाजी से दूर रहने तथा चुनाव कैसे जितना है, इसका पाठ पढ़ाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव जीतना है तो आपसी मतभेद और गुटबाजी छोड़कर पार्टी के लिए काम करना होगा।
रविवार को सीमेंट रोड स्थित सामुदायिक भवन में ब्लॉक कांग्रेस के कार्यक्रम संकल्प 2018 को सम्बोधित करते हुए नाहटा ने कहा कि 15 सालों से आप रामगंजमंडी में नहीं जीते और हम मध्यप्रदेश में सरकार नहीं बना पाए, यह एक समानता हमारे बीच है। और ये एक बुरी समानता है लेकिन इसे बदलना है और वो तभी होगा जब हम अपने हित या पार्टी के हित से भी ऊपर देश के हित के बारे में सोचेंगे।
गुटबाजी विषय नहीं
नाहटा ने कहा कि हम चुनाव हारते इसलिए है, क्योंकि नेता हमें बांट देते हैं। विपक्ष में ऐसी कोई ताकत नहीं जो कांग्रेस को हरा सके। जब गुटबाजी का जिक्र हुआ तो नाहटा ने कार्यकर्ताओं को ऊर्जा देने वाले अंदाज में कहा कि ये हर पार्टी में होती है। जिस दिन हमारे भीतर समर्पण की भावना आ जाएगी, गुटबाजी स्वत: समाप्त हो जाएगी।
जताई दावेदारी
बैठक के दौरान कई कार्यकर्ताओं ने रामगंजमंडी विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदारी भी जताई। क्यों उनकी दावेदारी मजबूत है, इसके दावे भी पेश किए गए। इसमें गायत्री सिसोदिया,सुरेश डोरिया,अशोक मेघवाल, गायत्री मेहरा, निर्मल मेहरा, शांतनु बैरवा, बी.के. लोदवाल, महेंद्र राजोरिया, बाबूलाल मेघवाल शामिल थे।
इन्होंने किया संबोधित
पूर्व देहात जिला उपाध्यक्ष नारायण सिंह चौहान, पूर्व पालिकाध्यक्ष हुकम बापना, रामचरण शर्मा, मुश्ताक भाई बारूद, देवेन्द्र सिंह गोयंदा, मुश्ताक अंग्रेज, राहुल चतर, सरपंच संघ अध्यक्ष जयसिंह भदौरिया, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नदीम बेग, पार्षद कमल गुर्जर, राजेन्द्र धनिया आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन पार्षद जसविंदर सिंह विक्की व वरिष्ठ काँग्रेसी पुरुषोत्तम शर्मा ने किया|
मध्यप्रदेश में पार्टी के आधार पर
लड़ेंगे चुनाव

पूर्व मंत्री नरेंद्र नाहटा ने पत्रिका से विशेष बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सब एक है और एक होकर के चुनाव लड़ेंगे। कांग्रेस पार्टी कभी चेहरे पर चुनाव नहीं लड़ती, हम पार्टी के आधार पर चुनाव लड़ते हैं।
नाहटा ने कहा कि जनता अब भाजपा नेताओं के बहकावे में नहीं आने वाली है। जनता ने सरकार बदलने का मानस बना लिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के मन्दसौर में हुए किसानों के कार्यक्रम के बाद इंदौर में भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय द्वारा निकाली गई टै्रक्टर रैली के मध्य अंतर बताते हुए उन्होंने कहा कि विजयवर्गीय ने अपार संसाधन जुटाकर लोगों की भीड़ जुटाकर रैली निकाली है।
जबकि राहुल गांधी के कार्यक्रम में लोग अपने साधनों से या पैदल चलकर आए थे। राहुल गांधी की कोई रैली नहीं बल्कि वो जन आंदोलन था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो